Tuesday, February 10, 2026

इजराइल- हमास के बीच चल रही जंग पर Swara Bhaskar ने दी अपनी प्रतिक्रिया, फिलिस्तीन के समर्थन में उतरी एक्ट्रेस

Swara Bhaskar: इजराइल और फिलीस्तीन के बीच जंग चल रही है। फिलिस्तीन आतंकी संगठन हमास ने अचानक इजराइल पर हमला बोल दिया है। फिलिस्तीन के हमले से इसराइल में भारी संख्या में लोगों की मौत हो रही है और हजारों की संख्या में लोग बेघर हो रहे हैं। आपको बता दे कि बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इजराइल और फिलीस्तीन के बीच चल रहे युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इजराइल और फिलीस्तीन के युद्ध को लेकर स्वरा भास्कर में एक पोस्ट भी शेयर किया है।

फिलिस्तीन के सपोर्ट में उतरी स्वरा भास्कर

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए फिलिस्तीन और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा भास्कर ने पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि “अगर आपको तब हैरानी नहीं हुई जब इजराइल ने फिलिस्तीन Swara Bhaskarपर हमला किया, जब इजराइलियों ने फिलिस्तीन के लोगों के घर तबाह किए और जबरदस्ती छीन लिए, फिलिस्तीन के बच्चों को नहीं बख्शा, करीब 10 सालों तक लगातार गाजा पर हमला किया और बमबारी की तो मुझे इजराइल पर हुए हमले पर शोक मना रहे लोगों का ये कृत पाखंड भरा लग रहा है।”

इजराइल में फंसी थी नुसरत भरूचा

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री नुसरत भरूचा फिलिस्तीन और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में इजराइल में फस गई थी। इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को इजराइल से भारत लाया गया है। इस दौरान नुसरत भरूचा पूरी तरह से डरी हुई नजर आई है। नुसरत भरूचा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

Read More-भारत पहुंची Nushrratt Bharuccha, इजराइल से आने के बाद ऐसा था एक्ट्रेस का हाल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img