जेलर के बाद देश के सबसे महंगे एक्टर बने सुपरस्टार रजनीकांत, फिल्म के लिए चार्ज की इतनी रकम

साउथ के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत ने जेलर फिल्म से धमाल मचा दिया है। जेलर फिल्म में तगड़ी फीस वसूलने के बाद रजनीकांत भारत के सबसे महंगे अभिनेता बन गए हैं।

287
Rajinikanth

Rajinikanth: साउथ के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं रह गए हैं। रजनीकांत ने एक्टिंग की दुनिया में कड़ी मेहनत करके आज अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया है। रजनीकांत उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने स्ट्रगल को सबसे करीब से देखा है। रजनीकांत ने एक्टिंग की दुनिया में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। आपको बता दे कि साउथ के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत ने जेलर फिल्म से धमाल मचा दिया है। जेलर फिल्म में तगड़ी फीस वसूलने के बाद रजनीकांत भारत के सबसे महंगे अभिनेता बन गए हैं।

साउथ के सबसे महंगे एक्टर बने रजनीकांत

एक रिपोर्ट के अनुसार साउथ के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत को जेलर फिल्म के लिए डायरेक्टर ने 100 करोड़ का चेक दिया है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर ने रजनीकांत को जेलर फिल्म के प्रॉफिट में 100 करोड़ का चेक दिया है इसके अलावा रजनीकांत ने पहले ही जेलर फिल्म के लिए 110 करोड रुपए चार्ज किए हैं। जिस कारण जेलर फिल्म में रजनीकांत का कुल कलेक्शन 210 करोड़ हो गया है। इसके साथ रजनीकांत भारत के सबसे महंगे एक्टर बन गए हैं। लेकिन अभी तक इसका कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

सुपरहिट साबित हुई जेलर फिल्म

साउथ के सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत की फिल्म जेलर 10 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। इसके बाद जेलर फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। जेलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत नोट छापे हैं। अगर हम जेलर फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो अभी तक रजनीकांत की फिल्म ट्रेलर ने बॉक्स ऑफिस पर 607.29 करोड़ रुपए कमाए हैं।

Read More-भरी महफिल में मांग में सिंदूर लगाकर पहुंच गई थी रेखा, देखकर उड़ गए थे जया बच्चन के होश