Friday, February 13, 2026

सनी देओल ने साइन की Border 2 फिल्म? Gadar 2 के एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Border 2: बॉलीवुड की फेमस अभिनेता सनी देओल इस समय ग़दर 2 फिल्म के कारण पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक बार फिर से सनी देओल ने 22 साल बाद गदर 2 फिल्म में तारा सिंह बनकर पाकिस्तानियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। तारा सिंह के किरदार में सनी देओल ने एक बार फिर से लोगों के दिलों पर राज कर लिया है। आपको बता दें कि गदर 2 फिल्म के बीच सनी देओल को लेकर कई तरह की खबरें चल रही है बताया जा रहा है कि सनी देओल की गदर 2 फिल्म के बाद बॉर्डर 2 फिल्म को साइन कर लिया है। जिस पर सनी देओल ने खुद ही चौकाने वाला खुलासा किया है।

सनी देओल ने किया चौंकाने वाला खुलासा

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाह उड़ रही हैं। जिसमें दावा किया गया है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सनी देओल ने बॉर्डर 2 फिल्म को साइन कर लिया है और वह बॉर्डर 2 फिल्म में जल्द ही नजर आने वाले हैं। इन अफवाहों के बीच सनी देओल ने चुपके तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर बयान दिया है और कहा है कि “मेरी कुछ storyफिल्में साइन करने की खबरें आ रही हैं। मैं आप लोगों को बताना चाहता हूं कि मैं इस वक्त सिर्फ गदर 2 पर फोकस कर रहा हूं। आप सबका मुझे प्यार मिल रहा है। मैं कोई फिल्म साइन नहीं की है। जल्द ही सही समय पर कुछ बड़ा ऐलान करूंगा। तब तक तारा सिंह और गदर 2 पर प्यार बरसाते रहिए”। सनी देओल ने यह बयान अपने सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए दिया था।

1997 में रिलीज हुई थी फिल्म

आपको बता दें कि बॉर्डर फिल्म 1997 में रिलीज की गई थी। बॉर्डर फिल्म में भारत और पाकिस्तान के युद्ध को दिखाया गया था। बॉर्डर फिल्म को बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था। बॉर्डर फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता सनी देओल और बॉबी देओल, सुनील शेट्टी के अलावा कहीं फेमस अभिनेता नजर आए थे। बॉर्डर फिल्म में 1971 में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच महायुद्ध के बारे में दर्शाया गया था जिसके बाद अब फैंस बॉर्डर 2 फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Read More-सुपरस्टार Rajnikant ने की सीएम योगी से मुलाकात, छुए पैर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img