पत्नी को ये काम करने से मना करते थे Rishi Kapoor, नीतू कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘उन्हें रात को…’

नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर को एक काम बिल्कुल भी पसंद नहीं था। नीतू कपूर ने करण जौहर को बताया कि ऋषि कपूर बहुत ही स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे और उन्हें पार्टी नहीं करने देते थे।

204
rishi kapoor and neetu kapoor

Koffee with Karan 8: करण जौहर का चर्चित शो कॉफी विद करण 8(Koffee with Karan 8) में नीतू कपूर(Neetu Kapoor) और जीनत अमान(Zeenat Aman) पहुंची थी। कॉफी विद करण 8 का नया एपिसोड सामने आ गया है जिसमें नीतू कपूर अपनी फैमिली के बारे में चौंकाने वाला खुलासा करती हुई नजर आ रही है। नीतू कपूर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को लेकर भी कई अहम बातें बताई हैं। नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर को एक काम बिल्कुल भी पसंद नहीं था। नीतू कपूर ने करण जौहर को बताया कि ऋषि कपूर बहुत ही स्ट्रिक्ट बॉयफ्रेंड थे और उन्हें पार्टी नहीं करने देते थे।

नीतू कपूर को नहीं करने देते थे देर रात पार्टी

नीतू कपूर ने करण जौहर से बताया कि जब भी हम यश चोपड़ा के साथ शूटिंग करते थे तो वह लेट नाइट पार्टी करते थे। हालांकि उन्होंने ऋषि कपूर की पाबंदी की वजह से कभी लेट नाइट पार्टी नहीं की। यश जी के साथ हमने बहुत ही शानदार समय बिताया। हम रात को पार्टी करते थे अंताक्षरी खेलते थे। ये एक पिकनिक की तरह होता था बहुत मजा आता था लेकिन मेरे बॉयफ्रेंड ऋषि कपूर थे तो मैंने कभी ऐसी पार्टी नहीं की क्योंकि वह हमेशा कहते थे यह नहीं करना, वह नहीं करना, घर आजाओ। ऋषि कपूर को कभी भी लेट नाइट पार्टी करना बिल्कुल भी पसंद नहीं था।

बच्चों के साथ था ऐसा व्यवहार

नीतू कपूर ने आगे चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि ऋषि कपूर कभी भी अपने बच्चों रिद्धिमा कपूर और रणबीर कपूर के दोस्त नहीं बने। वह लाइफ में बहुत समय के बाद बच्चों से कनेक्ट हुए। क्योंकि चिंटू जी बहुत ही प्यार इंसान थे उनके अंदर बहुत प्यार था लेकिन वह कभी जता नहीं पाते थे।

Read More-विवादों के बीच अन्नपूर्णी को लगा बड़ा झटका, नेटफ्लिक्स से हटाई गई नयनतारा की फिल्म