रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही Rashmika Mandanna? वायरल तस्वीरों से खुला राज

Rashmika and Vijay: साउथ सिनेमा की फेमस अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पुष्पा फिल्म के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। पुष्पा फिल्म में शानदार एक्टिंग के बाद सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश का टैग मिल गया था। रश्मिका मंदाना उसे समय नेशनल क्रश बन गई थी। आज भी रश्मिका मंदाना की खूबसूरती पर करोड़ों लोग फिदा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना समय से एक्टर विजय देवराकोंडा के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से फैंस कयास लगा रहे हैं कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ वेकेशन पर गए हैं।

क्या वेकेशन पर गए विजय और रश्मिका?

आपको बता दे कि हाल ही में बॉलीवुड के अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम स्टोरी पर मोर की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसको शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा था कि “यह ब्यूटी दिखी…वाऊ।“ इसके बाद विजय देवरकोंडा ने भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में विजय देवरकोंडा के पीछे एक मोर दिखाई दे रहा है। इसी मोर के कारण लोग कयास लगा रहे हैं कि विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदांना एक साथ दुबई वेकेशन पर गए हुए हैं। लेकिन अभी तक इसकी कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।Rashmika and Vijay

कपल ने डिलीट की पोस्ट

जैसे ही विजय देवरकोंडा ने यह पोस्ट शेयर की लोग उस पर कमेंट करने लगे। इसके बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता ने इंस्टाग्राम से अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। बाद में रश्मिका मंदाना ने भी अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी से हटा दिया। यह पहली बार नहीं है जब रश्मिका और विजय देवरकोंडा का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा हो। इससे पहले भी कई बार रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा एक दूसरे को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। लेकिन अभी तक कपल की तरफ से डेटिंग की खबरों को लेकर चुप्पी नही तोड़ी गई है।

Read More-फिर से काम पर वापस लौटी प्रियंका चोपड़ा, इंडिया ट्रिप के बाद शेयर की अपडेट

Hot this week

PM मोदी से मुलाकात के बाद सायोनी घोष का पोस्ट वायरल, जानिए क्या बोलीं सांसद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA के साथ आए सांसदों...

सपा विधायक राकेश पांडेय की गैरमौजूदगी में CM योगी ने बेटे रितेश का किया जिक्र, सियासत में हलचल तेज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अंबेडकरनगर पहुंचे। यहां आलापुर...

सड़क धंसी तो NHAI ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर लिया बड़ा फैसला, किस चीज पर लगाई रोक?

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img