Home मनोरंजन रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही Rashmika Mandanna?...

रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही Rashmika Mandanna? वायरल तस्वीरों से खुला राज

रश्मिका मंदाना समय से एक्टर विजय देवराकोंडा के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से फैंस कयास लगा रहे हैं कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ वेकेशन पर गए हैं।

Rashmika and Vijay: साउथ सिनेमा की फेमस अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पुष्पा फिल्म के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। पुष्पा फिल्म में शानदार एक्टिंग के बाद सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना को नेशनल क्रश का टैग मिल गया था। रश्मिका मंदाना उसे समय नेशनल क्रश बन गई थी। आज भी रश्मिका मंदाना की खूबसूरती पर करोड़ों लोग फिदा है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना समय से एक्टर विजय देवराकोंडा के साथ डेटिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों से फैंस कयास लगा रहे हैं कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक साथ वेकेशन पर गए हैं।

क्या वेकेशन पर गए विजय और रश्मिका?

आपको बता दे कि हाल ही में बॉलीवुड के अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम स्टोरी पर मोर की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसको शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा था कि “यह ब्यूटी दिखी…वाऊ।“ इसके बाद विजय देवरकोंडा ने भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर में विजय देवरकोंडा के पीछे एक मोर दिखाई दे रहा है। इसी मोर के कारण लोग कयास लगा रहे हैं कि विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदांना एक साथ दुबई वेकेशन पर गए हुए हैं। लेकिन अभी तक इसकी कोई भी पुष्टि नहीं हुई है।Rashmika and Vijay

कपल ने डिलीट की पोस्ट

जैसे ही विजय देवरकोंडा ने यह पोस्ट शेयर की लोग उस पर कमेंट करने लगे। इसके बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता ने इंस्टाग्राम से अपनी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। बाद में रश्मिका मंदाना ने भी अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी से हटा दिया। यह पहली बार नहीं है जब रश्मिका और विजय देवरकोंडा का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा हो। इससे पहले भी कई बार रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा एक दूसरे को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। लेकिन अभी तक कपल की तरफ से डेटिंग की खबरों को लेकर चुप्पी नही तोड़ी गई है।

Read More-फिर से काम पर वापस लौटी प्रियंका चोपड़ा, इंडिया ट्रिप के बाद शेयर की अपडेट

Exit mobile version