कवि स्वानंद किरकिरे को नहीं पसंद आई रणबीर कपूर की Animal, कहा- ‘इतिहास शर्मिंदा हो रहा है…’

Swanand kirkire on Animal: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को 2 दिसंबर के दिन रिलीज कर दिया गया है। रणबीर कपूर पहली बार किसी फिल्म में खूंखार उतार में देखे गए हैं। इस समय पूरे देश में रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के चर्चे हो रहे हैं। ज्यादातर लोग एनिमल फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच मशहूर कवि स्वानंद किरकिरे ने रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर एक ऐसा बयान दिया है। जिसे सुनकर रणबीर कपूर के फैंस हैरान रह गए हैं।

एनिमल पर भड़के स्वानंद किरकिरे

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल लोकप्रिय गीतकार स्वानंद किरकिरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है। सानंद किरकिरे ने रणबीर कपूर की एनिमल फिल्म को लेकर एक सोशल मीडिया पर लिखा कि “रणवीर के उस संवाद जिसमें वो अल्फा मेल को डिफाइन करता है और कहता है जो मर्द अल्फा नहीं बन पाते वो सारे स्त्री का भोग पाने के लिए कवि बन जाते है और चाँद तारे तोड़ कर लाने के वादे करने लगते है। मैं कवि हूँ ! कविता करता हूँ जीने के लिए ! मेरी कोई जगह है ? एक फ़िल्म बहुत पैसे कमा रही है और भारतीय सिनेमा का गौरवशाली इतिहास शर्मिंदा हो रहा है! मेरी समझ से ये फ़िल्म हिंदुस्तानी सिनेमा के भविष्य को नये सिरे से निर्धारित करेगी, एक अलग भयानक ख़तरनाक दिशा में!”

एनिमल में है कई रोमांटिक सीन

आपको बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में कई खतरनाक सीन दिए गए हैं। इसके साथ रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल में कई इंटीमेट सीन भी लोगो को देखने को मिले हैं। अगर हम रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की परफॉर्मेंस की बात करें तो यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कलेक्शन कर रही है।

Read More-तृप्ति डिमरी के साथ Ranbir Kapoor का रोमांस देख दीवाने हुए फैंस, बोले-‘इसे मेन एक्ट्रेस होना चाहिए था…’

Hot this week

जाह्नवी कपूर ने अचानक छोड़ी करण जौहर की एजेंसी—क्या बदल रहा है बॉलीवुड का पूरा खेल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के धर्मा कॉर्नरस्टोन टैलेंट एजेंसी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img