Thursday, December 4, 2025

जगमगा उठा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का घर, शादी के बंधन में बंधने को तैयार हुए कपल

Parineeti Raghav Wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने को तैयार हो गए हैं। 24 सितंबर 2023 को एक्ट्रेस उदयपुर में शादी करने जा रही है उनकी शादी की तैयारियां जोरों से हो रही हैं। अब इसी बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का घर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। परिणीति चोपड़ा‌ और राघव चड्ढा के प्री वेडिंग फंक्शन दिल्ली में शुरू हो चुके हैं। परिणीति के घर की झलक सामने आई है जिसमें दुल्हन की तरह उनका घर सजा हुआ दिख रहा है।

सज रहा दूल्हे मियां का घर

आपको बता दें राघव चड्ढा का घर दिल्ली में लाइटों से सजाया जा रहा ह। आपको बता दे राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी की रश्म दिल्ली में होगी जिसकी तैयारियां काफी तेजी से चल रही है। इतना ही नहीं मुंबई में परिणीति चोपड़ा का घर भी खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। आपको बता दे 23 और 24 को राघव और परिणीति की शादी के फंक्शन उदयपुर में होने जा रहे हैं। शादी के सभी फंक्शन होटल लीला पैलेस में होंगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

23 सितंबर को होगा चूड़ा समारोह

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का चूड़ा समारोह 23 सितंबर 2023 को होगा। 23 सितंबर को सुबह 10:00 बजे चूड़ा समारोह होगा इसके बाद दोपहर को वेलकम लंच होगा। 24 सितंबर को परिणीति और राघव चड्ढा लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आपको बता दे 13 मई को दिल्ली के कपूरथला में रोका सेरिमनी हुई थी। जिसमें परिणीति ने मनीष मल्होत्रा का आउटफिट चुना था।

Read More-इस फेमस अभिनेता की 16 साल की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, मचा हड़कंप

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img