‘रात अकेली थी…’ विजय सेतुपति के साथ रोमांटिक हुई कैटरीना कैफ, ‘मेरी क्रिसमस’ का नया गाना हुआ रिलीज

कैटरीना कैफ की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। जिसमें करीना विजय सेतुपति के साथ रोमांटिक होती हुई दिखाई दे रही हैं। यह गाना दोनों लीड स्टार्स के बीच ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की झलक दिखाता है।

241
rat akeli New Song

Merry Christmas New Song: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) और विजय सेतुपति(Vijay Sethupathi) की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस'(Mary Christmas) 2024 में बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। यह फिल्म से राम राघवन के डायरेक्शन में बनी हुई है। कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। जिसमें करीना विजय सेतुपति के साथ रोमांटिक होती हुई दिखाई दे रही हैं। यह गाना दोनों लीड स्टार्स के बीच ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री की झलक दिखाता है।

मेरी क्रिसमस का नया गाना हुआ रिलीज

विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ पिछले साल दिसंबर में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने अचानक इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी। अब इस फिल्म का एक रोमांटिक गाना ‘रात अकेली थी’ रिलीज किया गया है। अरिजीत सिंह ने इस ट्रैक को अपनी आवाज दी है जो मिस्ट्री का एहसास भी कराता है। रात अकेली थी गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है इसे वरुण ग्रोवर ने लिखा है। इस स्ट्रांग में कैटरीना कैफ और विजय रात में एक साथ कई रोमांटिक पल शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है।

इस दिन रिलीज होगी मेरी क्रिसमस

आपको बता दे कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अश्वनी कालसेकर और राधिका आप्टे भी अहम रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को तमिल और हिंदी भाषाओ में शूट किया गया था।

Read More-मुश्किल में पड़ी नयनतारा, एक्ट्रेस पर लगा भगवान राम का अपमान करने का आरोप, दर्ज हुई FIR