Friday, November 14, 2025

‘बालकनी से नीचे देखा तो…’, मलाइका अरोड़ा की मां ने बयां की पति की खुदकुशी की पूरी कहानी

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आज छत से कूद कर खुदकुशी कर ली है। पिता के निधन की खबर सुनते ही मलाइका अरोड़ा और उनका पूरा परिवार टूट गया है। वहीं अब मलाइका अरोड़ा की मां जाॅयस पॉलीकार्प ने अपने पति अनिल अरोड़ा की खुदकुशी की पूरी कहानी सुनाई। जाॅयस पॉलीकार्प ने बताया कि कैसे उन्हें पता चला कि उनके पति ने सुसाइड कर ली है।

मलाइका अरोड़ा की मां ने बयां की पूरी कहानी

एक रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा की मां जाॅयस पॉलीकार्प ने बताया कि अनिल अरोड़ा को रोज सुबह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ने की आदत थी। आज जब जाॅयस पॉलीकार्प नेलिविंग रूम में अनिल की चप्पल अच्छी तो वह ढूंढने के लिए बालकनी में गई। लेकिन अनिल उन्हें कहीं नजर नहीं आए इसके बाद बालकनी से नीचे देखने के लिए झुकी तब उन्होंने देखा कि नीचे शोर मचा हुआ था। बिल्डिंग का वॉचमैन मदद के लिए आवाज़ दे रहा था जिसके बाद उन्हें समझ आया कि मामला गंभीर है। वही मलाइका अरोड़ा की मां ने बताया कि उनके पति को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी बल्कि उन्हें घुटनों में दर्द रहता था इसके अलावा उन्हें कोई परेशानी नहीं थी।

तलाक के बाद साथ रह रही थी जाॅयस पॉलीकार्प

आपको बता दे मलाइका अरोड़ा की मां जाॅयस पॉलीकार्प और अनिल अरोड़ा का बहुत पहले ही तलाक हो गया था। लेकिन एक्ट्रेस की मां ने खुलासा किया कि तलाक के बावजूद भी और पिछले कई सालों से अनिल के साथ रह रही थी इसीलिए जब अनिल ने खुदकुशी की तो वह घर में ही मौजूद थी।

Read More-छठी मंजिल से कूदकर मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या, फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

Hot this week

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई कैटरीना कैफ, न्यूबॉर्न बेबी के साथ दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में...

अबकी बार किसका बिहार? विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला आज

बिहार की राजनीति आज एक बार फिर इतिहास रचने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img