छठी मंजिल से कूदकर मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या, फिल्म इंडस्ट्री में मचा हड़कंप

Malaika Arora father Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस के 67 साल के सौतेले पिता अनिल मेहता के निधन की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है जिस समय यह घटना हुई मलाइका अरोड़ा घर पर मौजूद नहीं थी। मलाइका अरोड़ा मुंबई से बाहर थी जैसे ही पिता के निधन की खबर सुनी वहां आनन -फानन में मुंबई के लिए रवाना हो गई। यह घटना सुबह 9:00 की बताई जा रही है।

मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता काफी हद तक फेमस थे। आज सुबह उन्होंने अपने घर की छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। इस खबर से मलाइका के परिवार ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है वही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और जांच कर रही है। मलाइका अरोड़ा के पिता के सुसाइड की खबर मिलते ही बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम घटना स्तर पर पहुंची गई। हालांकि पुलिस को मौके पर से कोई भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। बताया जा रहा था कि मलाइका के पिता कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

पुणे गई हुई थी मलाइका अरोड़ा

जिस समय यह घटना हुई तब अभिनेत्री शहर यानी मुंबई में नहीं थी वह पुणे गई हुई थी पिता के मौत की खबर सुनते ही मलाइका अरोड़ा तुरंत ही पूणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे मलाइका अरोड़ा के घर पर उन्हें ढांढस बंधाने के लिए पहुंच चुके हैं‌।

Read More-इस गांव में रहस्यमयी तरीके से हुई लड़की की मौत, लोगों को सताया डर बोले- ‘कहीं भूत तो नहीं लौटाया?’

Hot this week

CJP मार्च पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 5 सितंबर को दिल्ली में क्या होने वाला है?

दिल्ली में 5 सितंबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img