Thursday, December 4, 2025

मम्मी- पापा को छोड़ किसके साथ घूमने निकली राहा कपूर, रणबीर-आलिया की बेटी का दिखा क्यूट एक्स्प्रेशन

Raha Kapoor With Ayaan Mukherjee: बॉलीवुड के एक्टर रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। नन्ही राहा कि क्यूटनेस पर हर कोई फिदा हो जाता है। जब भी राहा कपूर कहीं निकलती है तो वह अपनी मम्मी पापा के साथ घूमने निकलते हैं। लेकिन इस बार राहा कपूर को आलिया और रणवीर के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ देखा गया है। यह और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अयान मुखर्जी है जिनके साथ राहा कपूर घूमने निकली है।

रानी मुखर्जी के साथ सैर पर निकली राहा

अभी हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर को अयान मुखर्जी के साथ देखा गया है इस दौरान राहा डायरेक्टर की गोद में नजर आई हैं। अयान मुखर्जी को कैफे के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान राहा कपूर ने ग्रीन प्रिंट वाले व्हाइट कलर के को- ऑर्डर सेट पहने हुए थे। इसी के साथ उन्होंने ब्लैक शूज भी पहने हुए थे। खास बात यह है कि हमेशा की तरह राहा कपूर ने इस बार दो चोटियां नहीं बांधी थी। हाथ में एक पैकेट भी पकड़ा हुआ था। वही डायरेक्टर अयान मुखर्जी ब्लू शर्ट के साथ व्हाइट हाफ पैंट और व्हाइट स्कीनर पहने हुए स्पॉट किए गए।

देखने लायक था राहा कपूर का एक्स्प्रेशन

इस दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी काफी चिड़चिड़ी दिखाई दे रही थी हालांकि उनके गुस्से वाले एक्स्प्रेशन के साथ भी वह क्यूट लग रही थी। आलिया और रणबीर की बेटी का एक्स्प्रेशन इस दौरान देखने लायक था। वही अयान मुखर्जी ने पैपराजी से रहा कपूर का वीडियो ना बनाने की भी अपील की। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी थी।

Read More-अलग हुई आदित्य-अनन्या की राहें! इस करीबी ने ब्रेकअप को किया कंफर्म

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img