ऑन स्क्रीन सास शिवांगी जोशी के साथ हर्षद चोपड़ा ने शुरू की शूटिंग, नए शो के सेट से लीक हुआ वीडियो

शिवांगी जोशी ने यह रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो में हर्षद चोपड़ा की सास का किरदार निभाया था। अब दोनों एक नए शो में नजर आने वाले हैं जिसका एक वीडियो शूटिंग सेट से लीक हुआ है।

5
Ekta Kapoor New Show

Ekta Kapoor New Show: हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी का अपकमिंग शो टॉप ऑफ टाउन बना हुआ है। एकता कपूर के नए शो को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एकता कपूर के नए शो में हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। शिवांगी जोशी ने यह रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो में हर्षद चोपड़ा की सास का किरदार निभाया था। अब दोनों एक नए शो में नजर आने वाले हैं जिसका एक वीडियो शूटिंग सेट से लीक हुआ है।

शूटिंग सेट से लीक हुआ वीडियो

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी एकता कपूर के नए शो में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का टेंटेटिव टाइटल बहरे हैं हालांकि अब ऐसी भी खबरें आ रही है कि यह शो एकता कपूर के सुपरहिट शो बड़े अच्छे लगते का तीसरा सीजन होगा। शूटिंग सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी कार में कुछ बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। शिवांगी जोशी ने चश्मा लगाया हुआ है। खबरें हैं कि नए शो में हर्षद चोपड़ा के कैरेक्टर का नाम ऋषभ होगा और शिवांगी जोशी के कैरेक्टर का नाम भाग्यश्री होगा।

यह रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आए थे हर्षद और शिवांगी

यह रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की जोड़ी नजर आई थी। जहां शिवांगी जोशी ने नायरा का किरदार निभाया था तो वही कार्तिक के किरदार में मोहसिन खान नजर आए थे। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की एक बेटी थी जिसका नाम अक्षरा था। अक्षरा की शादी अभिमन्यु के साथ हो जाती है अभिमन्यु का किरदार हर्षद चोपड़ा ने निभाया था। अब शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा नए शो में इश्क फरमाते हुए नजर आएंगे।

Read More-दुबई की सरजमीं पर Team India ने लहराया तिरंगा,तीसरी बार भारत बना ‘चैंपियनों का चैंपियन’