Thursday, November 20, 2025

अस्पताल में न्यूबॉर्न बेटी को गोद में लिए नजर आई दीपिका पादुकोण? जाने वायरल तस्वीर का सच

Deepika Padukone: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अभी हाल ही में माता-पिता बने हैं। दीपिका पादुकोण ने कल 8 सितंबर 2024 को एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है। मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण को फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। अब इसी बीच दीपिका पादुकोण और उनकी न्यूबॉर्न बेटी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण अपनी बेटी के साथ नजर आ रही है।

दीपिका पादुकोण की वायरल हो रही तस्वीर

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और उनकी बेटी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिख रही है वही गोद में एक बच्ची दिख रही है। दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) इस तस्वीर में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि यह तस्वीर उनकी असली तस्वीर नहीं है यह फेक तस्वीर है। कई यूजर्स ने तस्वीरों को असली मानकर कपल को शुभकामनाएं भी दी है।Image

दीपिका ने खुद फैंस को दी गुड न्यूज

आपको बता दे दीपिका पादुकोण अपनी बेटी के जन्म की जानकारी खुद दी है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऑफिशियल अनाउंस किया है कि उन्होंने बेटी का वेलकम किया है। कपल ने अपनी पोस्ट में लिखा था,”आपका वेलकम है बेबी गर्ल 8.9.2024। दीपिका और रणवीर।” वहीं दीपिका पादुकोण बहुत जल्द फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण पुलिस वाली की भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी।

Read More-खत्म हुआ फैंस का इंतजार… रिलीज हुआ आलिया भट्ट की जिगरा का टीजर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img