Wednesday, January 21, 2026

चोपड़ा और चड्ढा फैमिली के बीच होगा क्रिकेट मैच, परिणीति और राघव के प्री वेडिंग फंक्शन हुए शुरू

Parineeti And Raghav: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। परिणीति चोपड़ा बहुत जल्द राघव चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चढ़ा 24 सितंबर 2023 को उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। कपल ने इंटिमेट गेट टूगेदर और कीर्तन के साथ अपनी शादी के सेलिब्रेशन की शुरुआत कर दी है।

परिणीति और राघव किस फैमिली के बीच होगा मैच

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में एक मजेदार ट्विस्ट ऐड हुआ है। दरअसल चड्ढा और चोपड़ा की फैमिली के बीच क्रिकेट मैच भी रखा जाएगा। सूत्र ने बताया कि, “मेहमानों के लिए कई मजेदार एक्टिविटीज की प्लानिंग की गई है जिसमें एक क्रिकेट मैच है। यह वास्तव में रोमांचक होगा क्यों किया चोपड़ा वर्सेस चढ़ा क्रिकेट मैच होगा। कपल के दोस्त भी इस मजेदार गेम में शामिल होने वाले हैं।” दरअसल आपको बता दे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही क्रिकेट फैन है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

उदयपुर में रचाएंगे शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा यहां क्रिकेट मैच खेलने के बाद शादी के लिए उदयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां 23 सितंबर को बाकी के फंक्शंस होंगे उसके बाद 24 सितंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों को पति पत्नी के रूप में देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरथला में सगाई की थी।

Read More-इस फेमस एक्ट्रेस ने चोरी चुपके की सगाई, रिंग फ्लाॅन्ट करते हुए मंगेतर को बताया एक बॉयफ्रेंड

Hot this week

पहली बार कैमरे में दिखा अमेज़न का रहस्यमयी कबीला, वीडियो देखकर लोग डर गए

अमेज़न के घने जंगलों में रहने वाला सबसे रहस्यमयी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img