‘छोटा बच्चा छोटा नहीं रहा…’ पोती आराध्या की एक्टिंग के फैन बने Amitabh Bachchan, लिखा ये खास पोस्ट

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन को महानायक कहा जाता है। अमिताभ बच्चन हमेशा अपने शानदार एक्टिंग के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। अमिताभ बच्चन के पोती का नाम आराध्या बच्चन है। इस बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपनी पोती आराध्या बच्चन के एनुअल डे फंक्शन में पहुंचे थे। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने पोती आराध्या बच्चन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है।

अमिताभ ने किया आराध्या की तारीफ

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने एक नए ब्लॉग वीडियो में अपनी पोती आराध्या बच्चन को लेकर कई बड़ी बातें कही है। अमिताभ बच्चन ने आराध्या बच्चन की तारीफ करते हुए कहा“ आराध्या के स्कूल के एनुअल फंक्शन में बिजी हूं। सभी के लिए खुशी और गर्व का पल है। स्टेज पर आराध्या बिल्कुल नेचुरल थी। छोटा सा बच्चा अब छोटा नहीं रहा। संतान की उपलब्धियों पर गर्व और खुशी महसूस हो रही है।” अमिताभ बच्चन के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन की खूब तारीफ कर रहे हैं।

ज्यादातर मां के साथ रहती है आराध्या बच्चन

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और फेमस अभिनेता अभिषेक बच्चन की बेटी का नाम आराध्या बच्चन है। आराध्या बच्चन आए दिन अपनी मां और बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ नजर आती रहती हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन की उम्र अभी 12 साल है लेकिन 12 साल की उम्र में ही आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर फैंस के बीच सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Read More-तलाक की खबरों के बीच मायके शिफ्ट हुई Aishwarya Rai! क्या सच में अलग हो गए बिग बी के बेटे- बहू?

Hot this week

योगी के लिए ऐसी दीवानगी! 301 लीटर की भारी-भरकम कांवड़ लेकर निकला शिव भक्त

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान...

वीडियो हटाने के बाद मोदी सरकार के आगे झुका Meta! निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की…

सोशल मीडिया कंपनी Meta द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Instagram के बाद अब Snapchat पर सरकार की एंट्री, जानिए क्या है पूरा प्लान

भारत सरकार का विदेश मंत्रालय अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img