Ramayana Movie: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पिछले हफ्ते फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, लेकिन उसमें सिर्फ इतना बताया गया था कि फिल्म दिवाली 2026 पर आएगी। इसके बाद लोग अलग-अलग तारीखों को लेकर अनुमान लगा रहे थे। अब मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘रामायण’ 6 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खबर के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
इंग्लिश ट्रेलर में हुई रिलीज डेट की घोषणा
फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ने बुधवार को ‘रामायण’ का इंग्लिश ट्रेलर भी रिलीज किया। इसी ट्रेलर में फिल्म की रिलीज डेट बताई गई। इस फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनियाभर में रिलीज करेगा। ट्रेलर में कुछ नए सीन भी दिखाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इंग्लिश वर्जन में कई कलाकारों ने अपने डायलॉग खुद अंग्रेजी में बोले हैं, ताकि विदेशों के दर्शक भी फिल्म का पूरा आनंद ले सकें।
An epic journey unlike anything seen before.
Watch the official trailer for #Ramayana, coming to theatres worldwide November 6. pic.twitter.com/BSiwVJMSs9
— Sony Pictures (@SonyPictures) August 5, 2026
फिल्म में कौन निभा रहा है कौन सा किरदार?
इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के रोल में नजर आएंगे। साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। वहीं, अभिनेता यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे और रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। ट्रेलर में भगवान राम के वनवास, सीता हरण और रावण के साथ होने वाले युद्ध की झलक दिखाई गई है। फिल्म के शानदार विजुअल्स और बड़े स्तर पर किए गए काम की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।
दो भागों में रिलीज होगी ‘रामायण’
मेकर्स ने बताया है कि ‘रामायण’ दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आएगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज करने की तैयारी है। यह फिल्म बड़े बजट में बनाई गई है और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। अब रिलीज डेट तय होने के बाद फैंस बेसब्री से फिल्म के सिनेमाघरों में आने का इंतजार कर रहे हैं।
Read More- रात को सो रहा था पूरा परिवार, फिर अचानक कैसै गिरा 100 साल पुराना मकान? 6 लोगों की चली गई जान








