Sunday, February 8, 2026

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की शादी में डांस करेंगे आलिया और रणबीर, सामने आया वीडियो

Alia Bhatt -Ranbir Kapoor: रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी के घर बहुत जल्द शहनाई बजने जा रही है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी होने जा रही है। अनंत अंबानी अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने जा रहे हैं। इन दोनों की शादी की तैयारी भी काफी जोरों से चल रही हैं। इनकी शादी में बॉलीवुड के कई स्टार भी शामिल होने वाले हैं। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अंबानी परिवार के घर जाते हुए नजर आ रहे हैं।

राधिका और अनंत की शादी में डांस करेंगे रणबीर- आलिया

जानकारी सामने आ रही है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में डांस परफॉर्मेंस करने वाले हैं। अनंत और राधिका के प्री वेडिंग फंक्शन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जबरदस्त डांस करेंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया उसमें देखा जा सकता है कि वह अंबानी परिवार के घर जाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को रणबीर कपूर के एक फैन पेज से शेयर किया गया है। इसके मुताबिक रणबीर और आलिया अपनी डांस प्रैक्टिस के लिए अंबानी हाउस पहुंचे हैं। वही आपको बता दे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड के कई सितारों का जमावड़ा लगने वाला है।

अनंत और राधिका की हो चुकी है सगाई

आपको बता दें राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की सगाई हो चुकी है।इससे पहले दिसंबर 2022 में राधिका और अनंत की सगाई में ये नजारा देखने को मिल चुका है। राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री वेडिंग फंक्शन का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था‌। इस कार्ड में दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन 1 से 3 मार्च तक चलेंगे। इस कार्ड के नोट को नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने खुद अपने हाथों से लिखा है। बताया गया है कि गुजरात के जामनगर में होने वाले अनंत अंबानी के प्री वेडिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड सिंगर्स अरिजीत सिंह, प्रीतम और हरिहरन जैसे गायक अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधते हुए दिख सकते हैं।

Read More-शादी के 1 साल बाद मां बनी टीवी की ‘गोपी बहू’? बेबी गर्ल के साथ देवोलीना भट्टाचार्जी ने शेयर की तस्वीर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img