हो जाएं सावधान! इस राशि में बना बेहद खतरनाक योग, इन लोगों को फूंक- फूंककर रखना होगा कदम

इन राशि के जातकों को फूंक- फूंक कर कदम रखना होगा नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ेगा। आईए आगे आर्टिकल में इन राशियों के बारे में जानते हैं।

189
Shadashtak Yog

Shadashtak Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में बहुत ही खतरनाक योग का निर्माण हुआ है जो कुछ राशि के जातकों पर बहुत ही बुरा असर डालेगा। इस समय शनि देव अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान है और पूरे साल इसी राशि में रहने वाले हैं। इसी तरह केतु और शनि से षडाष्टक नामक अशुभ योग का निर्माण हो चुका है। कुंभ राशि में आठवें भाव में इस योग का निर्माण हुआ है। इस दौरान इन राशि के जातकों को फूंक- फूंक कर कदम रखना होगा नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ेगा। आईए आगे आर्टिकल में इन राशियों के बारे में जानते हैं।

कुंभ राशि

इस राशि में केतु आठवें भाव में है और शनि लग्न भाव में विराजमान है। जिसकी वजह से षडाष्टक योग इस राशि के जातकों को परेशान कर सकता है। पैसों की बचत करने में नाकाम रहेंगे। पैसों के मामले में थोड़ा सा जग रहे नहीं तो आपको लेने के देने पड़ जाएंगे। वाद और विवाद के बीच में ना पड़े इससे आपके काम बिगड़ सकता है। बेकार का खर्चा ना करें नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

मीन राशि

स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। कानूनी पचड़ों में भी आप पड़ सकते हैं। इसके साथी परिवार के साथ सामंजस्य बनाकर चलें क्योंकि किसी कारणवश लड़ाई झगड़ा हो सकते हैं। केतु और शनि का षडाष्टक योग इस राशि के जातकों के लिए थोड़ा कष्टकारी साबित हो सकता है।

वृष राशि

मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी खराब होगा। अगर आप विदेश में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें। इसके साथ ही रिश्तो को लेकर थोड़ा सा जग रहे क्योंकि आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। इस दौरान आपको पैसों के मामले में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-वास्तु से जुड़ी ये गलतियां उत्पन्न कर सकती हैं परेशानियां, इन बातों का रखें विशेष ध्यान