Saturday, February 7, 2026

जिंदा है एक्ट्रेस पूनम पांडे, खुद सामने आकर किया शॉकिंग खुलासा

Poonam Pandey: 32 साल की पूनम पांडे जिंदा है।उनकी मौत के सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। पूनम पांडे की अचानक निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा गया था कि उनकी मौत हो चुकी है और उनके मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर था। पूनम पांडे की पीआरटीम ने भी उनकी मौत को कंफर्म कर दिया था। लेकिन पूनम पांडे की मौत पर लगातार सस्पेंस बना हुआ था क्योंकि उनकी मौत कहां हुई और उनका अंतिम संस्कार कब होगा इसको लेकर कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आ रही थी और ना ही उनकी फैमिली ने सामने आकर कोई रिएक्शन दिया था। हालांकि अब इसी बीच पूनम पांडे ने खुद सामने आकर अपनी मौत की खबर को झूठ बताया है। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टा पर वीडियो शेयर कर खुलासा किया है कि वह जिंदा है और उनकी सर्वाइकल कैंसर से मौत नहीं हुई है।

जिंदा है पूनम पांडे

पूनम पांडे ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा कि वह जिंदा है। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक नोट भी लिखा है। जिसमें कहा,” मैं आप सभी के साथ कुछ जरूरी बात शेयर करना चाह रही हूं कि मैं यहां हूं, जिंदा हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझे नहीं मारा, लेकिन दुख की बात ये है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जिन्हें इस बीमारी से निपटने के बारे में जानकारी नहीं थीं।कुछ अन्य कैंसरों के उल्ट सर्वाइकल कैंसर से रिकवरी पॉसिबल है. मेन बात एचपीवी वैक्सीन और जल्द डिटेक्शन टेस्ट हैं। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए…,क्या किया जा सकता है इसके बारे में गहराई से जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर जाएं। आइए, मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को ख़त्म करने का प्रयास करें।”

 

कंगना रनौत से लेकर मुनव्वर फारूकी ने दी थी श्रद्धांजलि

हमेशा विवादों में रहने वाली पूनम पांडे की मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया था। कोई भी इनकी मौत की खबर पर यकीन नहीं कर पा रहा था। पूनम पांडे की मौत की खबर पर कंगना रनौत से लेकर मुनव्वर फारूकी ने भी ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी थी।

Read More-अचानक कैसे कैंसर से हो गई मौत? पूनम पांडे की मौत पर क्यों उठ रहे सवाल, परिवार और पति भी मौन

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img