Sunday, December 21, 2025

फाइनल में मिली हार के बाद सबसे ज्यादा टूट गए थे Virat Kohli, वीडियो देखकर भावुक हो जाएंगे फैंस

World Cup Final: 19 नवंबर साल 2023 का दिन क्रिकेट फैंस के लिए याद कर रहा है। जहां 19 नवंबर की शाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के फैंस के लिए बहुत ही शानदार और यादगार रही है। तो वही करोड़ भारतीय फैंस के लिए यह दिन किसी बुरे सपने की तरह गुजरा है। आपको बता दे कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हरा दिया था। इसके बाद विराट कोहली का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा विराट कोहली का वीडियो

एक बार फिर से सोशल मीडिया पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले का अनदेखा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियन बनने का जश्न मना रहे होते हैं तो वही दूसरे तरफ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पूरी तरह से टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली बहुत ही इमोशनल होकर स्टंप के पास जाते हैं और उसे पर अपनी टोपी मारकर गिल्लियो को गिरा देते हैं।

मैदान पर ही रो पड़े थे भारतीय खिलाड़ी

इस बार करोड़ भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया दूसरी बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी को उठेगी और एक बार फिर से भारत विश्व चैंपियन बन जाएगा। लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में छह विकेट से हरा दिया तब उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मैदान पर ही खुद के आंसू नहीं रोक पाए। यहां तक की कप्तान रोहित शर्मा के भी मैदान पर आंसू छलक पड़े थे जिसके बाद मोहम्मद सिराज फील्ड पर ही रोने लगे थे।

Read More-Hardik Pandya की होगी टीम इंडिया में वापसी! रोहित शर्मा नहीं बन पाएंगे कप्तान?

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img