सास- ससुर के साथ ऐसे हैं साक्षी के रिश्ते, धोनी के माता-पिता को लेकर कह दी थी ये बात

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं। एक बार साक्षी ने बताया था कि महेंद्र सिंह धोनी इतने बड़े स्टार होकर भी अपने पापा से डरते हैं। वही साक्षी ने बताया था कि सास ससुर के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं।

262
Mahendra Singh Dhoni

Mahendra Singh Dhoni: भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। महेंद्र सिंह धोनी की देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैंस है। महेंद्र सिंह धोनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी भी काफी लाइमलाइट में रहती हैं। एक बार साक्षी ने बताया था कि महेंद्र सिंह धोनी इतने बड़े स्टार होकर भी अपने पापा से डरते हैं। वही साक्षी ने बताया था कि सास ससुर के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं।

कैसे हैं सास ससुर के साथ रिश्ते?

एक बार चेन्नई में एक इवेंट के दौरान साक्षी से पूछा गया कि उनकी सास के साथ उनके रिश्ते कैसे हैं जिसका जवाब देते हुए माही की पत्नी ने कहा, शादी की शुरुआत दिनों में धोनी खेलने के लिए बाहर जाते थे और मैं घर पर रहती थी तब मुझे अकेले थोड़ा अजीब लगता था लेकिन उसे दौरान मेरी सास मुझे कंफर्टेबल फिर कराती थी। आज हम दोनों एक अच्छे दोस्त हैं जो हर बात एक दूसरे से शेयर करते हैं। घर में ऐसी कोई बात नहीं होती है जो मैं अपनी सास से शेयर नहीं करती। धोनी का उनकी मां के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है। जब भी धोनी कहीं बाहर से आते हैं तो थोड़ी देर अपनी मां के पास जरूर बैठते हैं।’

ससुर को लेकर क्या बोली साक्षी

साक्षी धोनी ने बताया कि मुझे कभी भी घर में किसी चीज के लिए टोक नहीं गया जो मेरा मन हुआ मैंने उसे खुलकर किया। वही ससुर को लेकर बात करते हुए कहा कि वह थोड़ा सख्त मिजाज के हैं। बात थोड़ा कम करना पसंद करते हैं। लेकिन वह भी कभी किसी चीज के लिए रोकते टोकते नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि धोनी आज भी अपने पिता से बहुत डरते हैं आज भी वह अपने पापा से बात करने से पहले थोड़ा सोचते हैं। क्योंकि उनके ससुर थोड़े सख्त हैं।

RAED MORE-30 साल के इस खिलाड़ी ने किया Team India के लिए डेब्यू, दूसरे टेस्ट में रोहित ने दिया मौका