Tuesday, December 23, 2025

IPL 2024 खेलेंगे ऋषभ पंत, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स नहीं देगी ये बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2024: बीती रात इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरुआती शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। 22 मार्च से आईपीएल 2024 के महान संग्राम की शुरुआत होने जा रही है। जिस कारण सभी टीम अभी से ही आईपीएल को लेकर अपने खिलाड़ियों को तैयार कर रही हैं। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी खेलते हुए नजर आएंगे लेकिन इसके बावजूद भी उनको दिल्ली कैपिटल से बड़ी जिम्मेदारी नहीं देगी इस बात का ऐलान हो गया है।

दिल्ली के लिए खेलेंगे ऋषभ पंत

टीम इंडिया के खतरनाक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की अगले महीने मैदान पर वापसी होने जा रही है अगले महीने शुरू होने वाले आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली कैपिटल्स के अध्यक्ष ने दी है। लेकिन उन्होंने यह भी बताया है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगे लेकिन उन्हें विकेट कीपिंग की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी वह सिर्फ कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर दिल्ली कैपिटल का हिस्सा बनेंगे।

वार्नर ने संभाली थी दिल्ली की कमान

साल 2023 के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तानी ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर को दी गई थी। लेकिन आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था क्योंकि दिल्ली ने सिर्फ 14 में से पांच मैच ही जीते थे और नौ मैचों में दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा था।

Read More-क्रिकेट फैंस को लगा बड़ा झटका, WC 2023 में कहर मचाने वाले Mohammed Shami IPL 2024 से हुए बाहर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img