Thursday, December 4, 2025

पेट कमिंस है आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कप्तान, जाने कौन है IPL का सबसे सस्ता कैप्टन

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया की सबसे बड़ी ही नहीं बल्कि सबसे महंगी क्रिकेट लीग की कहा जाता है। क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग में फ्रेंचाइजी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदने के लिए करोड़ों रुपए का खर्च करती हैं। इस समय आईपीएल 2024 का टूर्नामेंट चल रहा है। आज आपको हम इस ऑर्टिकल में इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे महंगी और सबसे सस्ते कप्तान के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं…

पेट कमिंस है सबसे महंगे कप्तान

आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस को 20.5 करोड रुपए की मोटी रकम देकर खरीदा था। पैट कमिंस आईपीएल 2024 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को अपनी टीम का कप्तान बना दिया। इसके साथ पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कप्तान बन गए हैं और वह इस समय हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने नवंबर में भारत के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को जिताया था।

चेन्नई के पास है सबसे सस्ता कप्तान

अगर आईपीएल 2024 के टूर्नामेंट में सबसे सस्ते कप्तान की बात करें। तो उस लिस्ट में पहले नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड आते हैं। क्योंकि ऋतुराज गायकवाड को चेन्नई सुपर किंग्स में 8 करोड़ में खरीदा था। इसके बाद आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तानी ऋतुराज गायकवाड को दे दी।

Read More-हर्षित राणा की तरह रोहित शर्मा ने दी मयंक अग्रवाल को फ्लाइंग किस, SRH ने डिलीट कर दी तस्वीर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img