आपस में खूब होती है तैमूर-जेह लड़ाई, दोनों बेटों के झगड़ों से परेशान हुई एक्ट्रेस!

Kareena Kapoor On Sons: करीना कपूर और सैफ अली खान अक्सर अपने दोनों बेटे तैमूर और जेह के पेरेंट्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। करीना कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर किया करती हैं। अब इसी बीच करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। करीना कपूर ने कहा कि दोनों बेटों को बड़ा करना काफी मुश्किल होता है।

आपस में खूब होती है तैमूर और जेह की लड़ाई

अभी हाल ही में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि तैमूर अली खान और जेह के बीच काफी लड़ाई होती है। उन्होंने कहा कि तैमूर उसे बुली करता है लेकिन जेह उसके सामने नहीं झुकता। जब करीना कपूर से पूछा गया कि वह दोनों बेटों के झगड़ों पर क्या कहती हैं इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस में कहा,’फिलहाल,यह ऐसा ही है जैसे ‘एक दूसरे से मत लड़ो’ अभी हम घर पर थे और मैं तैयार हो रही थी और अचानक मैंने सैफ को तेज आवाज में चिल्लाते हुए सुना। वह चिल्ला रहा है, तुम ऐसा नहीं करोगे, तुम नहीं करोगे… तैमूर बड़ा भाई है, इसीलिए वह हक जमाओ की तरह और उसे बुली करता रहता है, उसे खींचना रहता है उसे धक्का देता है छोटा बच्चा बस ऐसा बनने की कोशिश कर रहा है कि तुम मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते…।” करीना ने आगे कहा, “मेरा छोटा बेटा ऐसा है मैं धक्का मुक्की करने वाला नहीं हूं। यह मेरा है, तुम मेरे कमरे में नहीं आओगे।”

करीना कपूर की फिल्में

अगर करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द द ‘क्रू’ फिल्म में नजर आने वाली है। यह फिल्म पहले 22 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली थी लेकिन टीचर जारी होने के साथ इसकी नई रिलीज डेट कभी अनाउंसमेंट कर दिया गया। 29 मार्च को यह बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और कृति सेनन भी नजर आने वाली है।

Read More-अब कैसी दिखती है ‘सपने सुहाने लड़कपन’ की गुंजन, 8 साल बाद बदल गया पूरा लुक

Hot this week

‘पंजाब में SIR नहीं होने देंगे’, भड़के भगवंत मान, बोले- PM मोदी बताएं आखिर…

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img