निकोलस पूरन ने जड़ा 106 मीटर का लंबा सिक्स, स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी गेंद, देखें वीडियो

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स के खतरनाक फिनिशर निकोलस पूरन ने एक खतरनाक छक्का जड़ा है। इसके बाद गेंद सीधा मैदान के बाहर चली गई।

131
LSG vs RCB

LSG vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2024 में 2 अप्रैल को शानदार मुकाबला खेला गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को उसी के घर में जाकर हरा दिया है। लखनऊ सुपर जेंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रन से हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स के खतरनाक फिनिशर निकोलस पूरन ने एक खतरनाक छक्का जड़ा है। इसके बाद गेंद सीधा मैदान के बाहर चली गई।

निकोलस पूरन ने ठोका लम्बा सिक्स

निकोलस पूरन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए एक शानदार पारी खेली है। निकोलस पूरन ने 21 गेंद में लखनऊ के लिए 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जिसमें उन्होंने एक चौका और पांच छक्के लगाए हैं। इस दौरान निकोलस पूरन ने 19वे ओवर में रीस टॉपली के खिलाफ लगातार तीन छक्के लगाये। इस दौरान निकोलस पूरन ने एक ऐसा छक्का लगाया जिसकी लंबाई 106 मीटर थी। इसके बाद मैदान के बाहर गेंद जाकर गिरी। निकोलस पूरन के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो।

लखनऊ ने जीता मैच

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया था। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स में क्विंटन डि काक की 81 रनों की पारी के दम पर 181 रन बना दिए। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सभी बल्लेबाज 153 रनों के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लखनऊ सुपर जायंट्स न 28 रन से हरा दिया।

Read More-Video: पीछे से आए फैन को देख अचानक डर गए Rohit Sharma, फिर लगाया गले