Thursday, December 25, 2025

सर्जरी के बाद बेटी जीवा के साथ मस्ती करते दिखे MS Dhoni, वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे सफल कप्तान कहा जाता है महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में चैंपियन बनाया है। महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो लेकिन आज भी क्रिकेट फैंस उन्हें आईपीएल में बहुत ही ज्यादा प्यार देते हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है सर्जरी के बाद पहली बार एमएस धोनी सोशल मीडिया पर नजर आए हैं।

बेटी के साथ इंजॉय करते दिखे धोनी

आपको बता दें कि हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है इस वायरल वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ दिखाई दे रहे हैं इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी अपने पालतू कुत्तों के साथ गेंद खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सर्जरी के बाद धोनी का यह पहला वीडियो सामने आया है। आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिस कारण महेंद्र सिंह धोनी कई बार मैदान पर घुटने की चोट से परेशान नजर आए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

सीएसके को बनाया पांचवी बार चैंपियन

आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बैट्समैन महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अभी भी आईपीएल खेलते हुए नजर आते हैं महेंद्र सिंह धोनी ने आई पी एल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मैच में 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की थी जिस कारण चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार चैंपियन बन गई है।

Read More-वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका ना मिलने के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने थामा दूसरी टीम का साथ, फैंस हुए हैरान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img