Thursday, December 4, 2025

IPL 2024 में RCB के लिए नहीं खेलेंगे ग्लेन मैक्सवेल? इस वजह से लिया था ब्रेक

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को इंडियन प्रीमियर लीग में काफी लंबे समय से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए देखा जा रहा है। हर साल ग्लेन मैक्सवेल अपने प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मैच जीताने में अहम रोल अदा करते हैं। लेकिन इस बार आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए सिर दर्द बना हुआ है। जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने हैदराबाद के खिलाफ मैच से ब्रेक ले लिया था। ग्लेन मैक्सवेल ब्रेक लेने की वजह भी बताई है।

ग्लेन मैक्सवेल ने क्यों लिया था ब्रेक?

आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ग्लेन मैक्सवेल लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेईंग 11 से बाहर कर दिया गया। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने मेंटल हेल्थ का हवाला देकर ब्रेक लिया है। ग्लेन मैक्सवेल ने शारीरिक और मानसिक थकान के कारण आईपीएल में हैदराबाद के खिलाफ मैच में ना खेलने का फैसला किया था।

2019 में किया था ऐसा

आपको बता दे कि इससे पहले इंग्लैंड मैक्सवेल ने साल 2019 में मानसिक थकान की वजह से आईपीएल के टूर्नामेंट को छोड़ दिया था। इसके बाद ऑल राउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल पर लगभग 6 महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया को t20 विश्व कप भी खेलना है जिस कारण फिर से अटकलें चलने लगी है कि क्या आईपीएल 2024 से ग्लेन मैक्सवेल मेंटल हेल्थ का हवाला देकर ब्रेक ले सकते हैं। लेकिन अभी तक इस बात की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Read More-शतक के बाद भी मुंबई ने रोहित को किया नजरअंदाज, हिटमैन को अकेला देखकर इमोशनल हुए फैंस

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img