Glenn Maxwel ने अफगानिस्तान के जबड़े से छीनी जीत, दोहरा शतक लगाकर तोड़ डाले कई विश्व रिकॉर्ड

World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप 2023 में एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया है। अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खतरनाक गेंदबाजों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 291 रन बनाए थे जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम के सात विकेट में 97 रन पर चले गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने चमत्कारी पारी खेल कर अफगानिस्तान के गेंदबाजों के जबड़े से जीत छीन ली है। ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप में दोहरा शतक लगाकर कई बड़े विश्व रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं।

ऑस्ट्रेलिया ने जीता हारा हुआ मैच

एक समय ऐसा था जब ऑस्ट्रेलियाई टीम के 7 ऊपरी क्रम के बल्लेबाज महज 91 रन ही बना पाए इसके बाद बल्लेबाजी पर ग्लेन मैक्सवेल और पेट कमिंस आए। ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंद में 201 रनों की अविश्वसनीय पारी खेल कर अफगानिस्तान टीम को हरा दिया है। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से 10 छक्के और 21 चौके निकले हैं। तो वहीं दूसरे क्रम पर पेट कमिंस ने 68 गेंद का सामना करके विकेट को संभाल और ऑस्ट्रेलिया टीम को ग्लेन मैक्सवेल के साथ मिलकर जीत दिलाई।

ग्लेन मैक्सवेल ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

ग्लेन मैक्सवेल वन डे क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 10 छक्के लगाए हैं इसके साथ वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिस गेल है जिन्होंने 49 छक्के लगाए हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा है। हिटमैन के नाम वर्ल्ड कप में 45 सिक्स है। अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 43 छक्के के साथ ग्लेन मैक्सवेल पहुंच गए हैं।

Read More-टाइम आउट होने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने Angelo Mathews, बिना गेंद खेले लोटे पवेलियन, जानें नियम

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img