Monday, February 9, 2026

बांग्लादेश के अरमानों पर फिर सकता है पानी, रद्द होगा कानपुर टेस्ट मैच!

Ind vs Ban: भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। भारतीय टीम पहले टेस्ट मुकाबला जीतने के बाद सीरीज में आगे चल रही है और दूसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ भारत टेस्ट सीरीज अपने नाम कर सकता है। लेकिन बांग्लादेश टीम के लिए दूसरे टेस्ट से पहले बुरी खबर सामने आई है। क्योंकि बांग्लादेश टीम के अरमानों पर पानी फिर सकता है। क्योंकि दूसरे टेस्ट पर संकट के बादल छाए हुए हैं।

रद्द हो सकता है दूसरा टेस्ट मैच

दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से खेला जाने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश की संभावना 92% तक जताई गई है तो वहीं मैच के दूसरे दिन भी कानपुर में 80 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है तो तीसरे दिन भी बारिश का साया मंडराता रहेगा और तीसरे दिन 59 परसेंट तक बारिश के आसार हैं। जिस कारण कानपुर टेस्ट मैच बारिश के कारण प्रभावित हो सकता है और अगर तीनों दिन बारिश होती है तो मुकाबला रद्द भी करना पड़ सकता है।

बांग्लादेश को हो सकता है नुकसान

बारिश की वजह से बांग्लादेश क्रिकेट टीम मुश्किल में पड सकती है क्योंकि भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मुकाबले को जीत कर दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। जिस कारण अगर दूसरा टेस्ट मुकाबला रद्द हो जाता है तो भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट सीरीज का विजेता घोषित कर दिया जाएगा। जिस कारण बांग्लादेश टीम को टेस्ट सीरीज में हर का सामना करना पड़ सकता है।

Read More-शाकिब अल हसन पर लगा मर्डर आरोप, अब बांग्लादेश जाने से लग रहा डर!

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img