अखिलेश यादव पर भड़के योगी के मंत्री ,सुनाई खरी-खोटी, कहा-‘उनसे कुछ नहीं होगा’

2012 से लेकर 2017 तक सत्ता में रहे लेकिन जिस तरह से लोगो पर जुल्म ढाहे लोग अभी तक उबर नहीं पाए हैं इसीलिए जनता ने इस चुनाव में सपा का सफाया करने का मन बना लिया है।

167
Akhilesh Yadav

UP News: लोकसभा चुनाव के बीच लगातार बयान बाजी चल रही है। सभी पार्टियों एक दूसरे पर आरोप पर आरोप लगा रही हैं। अब इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने समाजवादी पर निशाना साधते हुए बहुत बड़ा बयान दिया है। योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वह कुछ भी नहीं कर पाएंगे उनसे कुछ नहीं होगा। 2012 से लेकर 2017 तक सत्ता में रहे लेकिन जिस तरह से लोगो पर जुल्म ढाहे लोग अभी तक उबर नहीं पाए हैं इसीलिए जनता ने इस चुनाव में सपा का सफाया करने का मन बना लिया है।

अखिलेश यादव पर जयवीर सिंह ने साधा निशाना

अखिलेश यादव पर जयवीर सिंह ने निशाना साधते हुए कहा है कि,’अखिलेश जी से कुछ नहीं होगा। अखिलेश का चेहरा 2012 से 2017 के बीच में जनता ने देखा है तब उत्तर प्रदेश के थाने समाजवादी पार्टी के गुंडे माफिया चलाते थे। अखिलेश हमेशा से लफ्फाजी करते हुए आए हैं उन्होंने 2022 के चुनाव में भी लफ्फाजी ही की थी। समाजवादी पार्टी के खून में ही गुंडई, अराजकता, जमीनों पर कब्जा करना लिखा है। अखिलेश की रैलियां में भी यही सब देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के लोग देख रहे हैं कि किस तरह लोग अखिलेश यादव के मंच पर गुंडई और अराजकता दिखा रहे हैं। यही इनका चरित्र है जिन लोगों ने अखिलेश यादव को वोट देने का मन बनाया था अब उन लोगों का मन भी अखिलेश यादव से ऊब चुका है, क्योंकि अभी भी लोग समाजवादी पार्टी के द्वारा किए गए अत्याचार से उबर नहीं पाए हैं।’

80 सीटों पर जीत का पताका फहराएंगी बीजेपी

वहीं उन्होंने आगे कहा कि,’बीजेपी इस बार प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर जीत का पंचम फहराने जा रही है। आप सभी लोग देखेंगे कि कैसे समाजवादी पार्टी का प्रदेश में सुपड़ा साफ होगा। इस चुनाव में भाजपा अपने कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच जाकर उनसे वोट मांग रही है। जबकि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पास लोगों को दिखाने के लिए कुछ नहीं है। सूबे की आम जनता तो अखिलेश की रैलियां का बहिष्कार कर रही है। मैं तो कहता हूं कि अच्छा हुआ कि लोगों को सपा द्वारा किए गए हत्या कर के बारे में अभी तक याद है। खान के बीते दिनों कुछ लोग भूल गए थे लेकिन चुनाव के बाद अब लोगों को सपा के कृत्य याद आ रहे हैं।’

Read More-नहीं रहे अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट फिरोज खान, हार्ट अटैक से हुआ निधन