गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मना रहा था पति, बंद कमरे में ऐसी हालत में देख पत्नी के उड़े होश, बच्चों के साथ कर ली आत्महत्या

रविवार को पत्नी अपने पति के जन्मदिन पर सरप्राइज देने शहर अपने बच्चों के साथ गई जहां पर कुछ उसने ऐसा देखा जिसके बाद उसके होश ही उड़ गए। आखिरकार उसने ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया।

1241
Jodhpur Suicide

Jodhpur Suicide: राजस्थान के जोधपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। एक पत्नी अपने पति की बेवफाई को सहन नहीं कर पाई और दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति के सारे काले कारनामों का भंडाफोड़ करती हुई नजर आ रही है। दरअसल पत्नी गांव में दो बच्चों के साथ रह रही थी जबकि पति नौकरी के सिलसिले में बाहर शहर में रहता था। रविवार को पत्नी अपने पति के जन्मदिन पर सरप्राइज देने शहर अपने बच्चों के साथ गई जहां पर कुछ उसने ऐसा देखा जिसके बाद उसके होश ही उड़ गए। आखिरकार उसने ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया।

दूसरी महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था पति

बिरमा नाम की एक महिला 2 जुलाई को गांव वाले घर से निकलकर अपने पति सुरेश बिश्नोई को मिलने शहर गई थी। लेकिन जैसे ही पति ने दरवाजा खोला पत्नी वहां का नजारा देख कर तंग हो गई। उसका पति किसी और महिला के साथ लिव-इन में रह रहा था। बिरमा अपने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को लताड़ लगाते हुए नजर आ रही है उसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद वह तुरंत ही सीधे बस स्टैंड पर बैठी और रास्ते में ही बस रुकवा कर ट्रेन की पटरी की तरफ चली गई। इसके बाद सामने आ रही एक मालगाड़ी के आगे आकर दोनों बच्चों के सहित आत्महत्या कर ली।

नौकरी के बहाने चला गया था शहर

जानकारी के मुताबिक बिरमा की शादी 2016 साल पहले सुरेश के साथ हुई थी। 4 साल तक तो दोनों का रिश्ता सही चला लेकिन कुछ समय बाद इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और सुरेश दूसरी महिला के चक्कर में फस गया। उसके बाद वह नौकरी के बहाने से शहर चला गया और वहां पर किसी दूसरी महिला के साथ रहने लगा। सुरेश इन हरकतों पर उसकी पत्नी पहले से ही शक करती थी लेकिन उसने हर बार अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा नकार दिया। उसने गांव जाना भी बहुत कम कर दिया

Read More-‘यूपी में का बा’ सिंगर नेहा सिंह राठौर ने MP पेशाब कांड पर किया ऐसा ट्वीट, मचा हड़कंप, FIR हुई दर्ज