सावन की पूर्णिमा पर बन रहा बेहद दुर्लभ संयोग, तुरंत कर ले ये उपाय

इस बार सावन पूर्णिमा के दिन शनि और गुरु वक्री होंगे इसके अलावा रवि योग और बुधादित्य योग भी बन रहा है। इस बार सावन की पूर्णिमा पर बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं जिनको करने से सभी दुख दूर हो जाएंगे।

70
Sawan Purnima 2023

Sawan Purnima 2023: हर साल सावन की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है इस बार सावन की पूर्णिमा 30 अगस्त को पड़ रही है। हालांकि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त के बजाय 31 अगस्त को मनाया जाएगा सावन की पूर्णिमा के दिन भद्रा काल पड़ रहा है। साथ ही इस बार सावन पूर्णिमा के दिन शनि और गुरु वक्री होंगे इसके अलावा रवि योग और बुधादित्य योग भी बन रहा है। इस बार सावन की पूर्णिमा पर बहुत ही शुभ योग बन रहे हैं इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं जिनको करने से सभी दुख दूर हो जाएंगे।

सावन की पूर्णिमा पर घर लाए ऐसी चीज

कपड़े: सावन की पूर्णिमा के दिन कपड़े खरीदना बहुत ही शुभ माना जा रहा है। सावन की पूर्णिमा पर कपड़े खरीद कर अपनी बहनों को गिफ्ट करने से मां लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।

एकाक्षी नारियल: सावन की पूर्णिमा पर नारियल घर में लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। जिस घर में एकाक्षी नारियल हो वहां देवी लक्ष्मी वास करती हैं। अगर आप अपने घर में पैसों की बरसात चाहते हैं तो नारियल को घर में लाएं।

पलाश का पौधा: देवी लक्ष्मी को पलाश के फूल बहुत ही प्रिय हैं। लक्ष्मी जी को पूजा में पलाश के फूल अर्पित करने से बहुत ही शुभ होता है। पलाश का पौधा घर में पूर्णिमा के दिन लगाए।

स्वास्तिक: सावन की पूर्णिमा के दिन चांदी का स्वास्तिक घर में लाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। घर की चौखट पर सात्विक बनाना कई दोष दूर करता है। ऐसे घर में हमेशा मां लक्ष्मी वास करती हैं और समृद्धि बरसती रहती है।

सोना -चांदी: यदि आपकी सोना चांदी या इसके गहने खरीदने की कोई योजना है तो सावन पूर्णिमा के दिन खरीदे बहुत ही शुभ माना जाता है। पूर्णिमा के दिन घर में सोना- चांदी लाने से हमेशा लक्ष्मी मां वास करती हैं।

( Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro Tips: भूलकर भी इन चीजों का नहीं करना चाहिए दान, कंगाल होते नहीं लगेगी देर