Thursday, January 8, 2026

Vastu Tips: नकारात्मकता से छुटकारा दिलाएंगे वास्तु शास्त्र के ये आसन उपाय

हर व्यक्ति खुश और पॉजिटिव रहना चाहता है। वह चाहता है कि उसके घर में और आसपास सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहे। कहा जाता है कि जब इंसान के इर्द गिर्द सकारात्मक उर्जा वास करती है तो उसे उसके हर काम में सफलता मिलती है। उसके घर परिवार में खुशियों का वास होता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि इंसान के ऊपर नकारात्मकता हावी होने लगती है। ऐसा तब होता है जब इंसान के आसपास नकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होने लगे तो तत्काल सावधान हो जाना चाहिए। नकारात्मकता इंसान को निराशा और असफलता को ओर धकेलती है। आज हम आपको कुछ आसन उपाय बतायेंगे जिससे आप अपने आस पास फैली नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ा सकते हैं।

ये हैं आसान उपाय

  1. घर में तुलसी का पौधा लगाएं और घर को हमेशा स्वच्छ रखें।
  2. घर में सप्ताह में दो दिन नीम पत्ती की धूनी जलाएं। इससे नकारात्मकता दूर होगी और सकरात्मक उर्जा का वास होगा।
  3. घर में कभी कलह-क्लेश को न होने दें। ऐसा होने से कष्ट बढ़ता है और धन का नाश होता है। हमेशा प्रसन्न और संतुष्ट रहें साथ ही परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बनाकर रखें।
  4. घर में अगर कोई मरीज है और उसकी दवाइयां चल रही हैं तो दवाइयों को इधर-उधर बिखेर कर न रखें। दवाइयां बिखरी रहने से निराशा हावी होती है। दवाइयों को तय स्थान पर रखें।
  5. अगर घर में पुराने जुटे चप्पल पड़े हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें।
  6. जेब में रखे रुपयों को हमेशा व्यवस्थित रखें। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही घर में भी हमेशा साफ स्वच्छ साथ पर ही धन रखें।
  7. घर के सभी सदस्यों को रोजाना सुबह शाम भगवान की आरती करनी चाहिए। इससे आपके आसपास पॉजिटीविटी का संचार होने लगता है।
  8. घर में रामायण पाठ, सत्यनारायण कथा, सुंदरकांड का आयोजन कराएं।
  9. घर के मंदिर में हमेशा धूपबत्ती या फिर अगरबत्ती जली रहनी चाहिये। इससे मंदिर में हमेशा सुगंध बनी रहती है।
  10. घर में सुबह झाड़ू लगाने के साथ ही बिस्तर भी समेट देना चाहिए। बिस्तर का इधर उधर पड़े रहना भी नकारात्मकता को हावी करता है।

Hot this week

अटलांटिक में रूसी तेल टैंकर पर कब्जा US नेवी ने किया कब्जा, अमेरिका-रूस आमने-सामने

उत्तरी अटलांटिक महासागर में उस वक्त हालात बेहद संवेदनशील...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img