Unlucky Plants: भूलकर भी घर में न लगाएं ये चार पौधे, होते हैं बेहद अशुभ

Vastu Tips For Unlucky Plants: ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें पेड़-पौधों से काफी लगाव होता है। ज्यादातर लोग अपने घर में भी साज-सज्जा के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं।

134

Vastu Tips For Unlucky Plants: ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें पेड़-पौधों से काफी लगाव होता है। ज्यादातर लोग अपने घर में भी साज-सज्जा के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं। ये पेड़-पौधे देखने में तो अच्छे लगते ही हैं, इसके साथ ही ये पर्यावरण के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। दूसरी तरफ वास्तु शास्त्र में भी इन पेड़-पौधो को शुभ माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगे पौधे पॉजिटिव एनर्जी का संचार करते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि का विस्तार होता है। कभी कभी हम जाने अनजाने में कुछ ऐसे पौधे भी लगा लेते हैं जो देखने में तो सुंदर होते हैं, मगर वास्तु के मुताबिक ये शुभ नहीं माने जाते हैं। इन पौधों से घर में नेगेटिविटी आती है, इसलिए भूल से भी इन पौधों को घर में नहीं लगाना लगाना चाहिए। आगे जानते हैं कौन से वे पौधे हैं, जिन्हें घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए…

कैक्टस

Vastu Tips for plantation Don't plant these 5 plants henna plants bonsai plants cactus plant Tamarind Tree Date at home | Vastu Tips For Plantation: അറിയാതെപോലും ഈ ചെടികള്‍ വീട്ടില്‍ നട്ടുവളര്‍ത്തരുത് ...वैसे तो कैक्टस देखने में तो बहुत खूबसूरत लगते हैं, मगर वास्तु में इन पौधों को बेहद अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की माने तो घर पर कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। इस प्रकार के पौधों से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और परिवार में कलह-क्लेश बढ़ने लगता है।

मेहंदी

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में भूलकर भी न लगाएं ये 4 पौधे, हो सकता है नुकसान | Vastu Tips: According to Vastu Shastra, do not forget to plantमेहंदी के पौधे को तो शुभ माना जाता है। अधिकतर शुभ कार्यों में इसका प्रयोग किया जाता है, मगर वास्तु के मुताबिक घर पर मेहंदी का पौधा होना अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है और ये पौधा जिस घर में होता है, वहां नेगेटिव एनर्जी का संचार बढ़ने लगता है।

बोनसाई

जानें घर में बोनसाई लगाना क्यों ला सकता है आपके जीवन में भूचाल, Bonsai Plants and Feng Shui bonsai tree brings bad luck at homeमाना जाता है कि घर में बोनसाई का पौधा नहीं रखना चाहिए। वास्तु मान्यता के अनुसार तो यह पौधा परिवार के सदस्यों की तरक्की में रुकावट पैदा कर सकता है। इस कारण इस पौधे को घर के भीतर लगाना तो बिल्कुल भी सही नहीं है।

सूखे हुए पौधे

 

Unlucky Plants at Home: घर में भूलकर भी न लगाएं ये पौधे, जानें क्या कहते है वास्तु नियम - Unlucky Plants at Home Do not forget to plant these plants at homeअगर घर में लगा कोई पौधा सूख रहा है या मुरझा रहा है तो इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जब घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा होती है तब घर का पौधा सूखने लगता है। इस कारण ऐसी स्थिति में इन पौधों को घर से बाहर कर देना चाहिए।