Home एस्ट्रो Unlucky Plants: भूलकर भी घर में न लगाएं ये चार पौधे, होते...

Unlucky Plants: भूलकर भी घर में न लगाएं ये चार पौधे, होते हैं बेहद अशुभ

Vastu Tips For Unlucky Plants: ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें पेड़-पौधों से काफी लगाव होता है। ज्यादातर लोग अपने घर में भी साज-सज्जा के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं।

Vastu Tips For Unlucky Plants: ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें पेड़-पौधों से काफी लगाव होता है। ज्यादातर लोग अपने घर में भी साज-सज्जा के लिए पेड़-पौधे लगाते हैं। ये पेड़-पौधे देखने में तो अच्छे लगते ही हैं, इसके साथ ही ये पर्यावरण के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। दूसरी तरफ वास्तु शास्त्र में भी इन पेड़-पौधो को शुभ माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगे पौधे पॉजिटिव एनर्जी का संचार करते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि का विस्तार होता है। कभी कभी हम जाने अनजाने में कुछ ऐसे पौधे भी लगा लेते हैं जो देखने में तो सुंदर होते हैं, मगर वास्तु के मुताबिक ये शुभ नहीं माने जाते हैं। इन पौधों से घर में नेगेटिविटी आती है, इसलिए भूल से भी इन पौधों को घर में नहीं लगाना लगाना चाहिए। आगे जानते हैं कौन से वे पौधे हैं, जिन्हें घर में भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए…

कैक्टस

वैसे तो कैक्टस देखने में तो बहुत खूबसूरत लगते हैं, मगर वास्तु में इन पौधों को बेहद अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र की माने तो घर पर कैक्टस या कोई भी कांटेदार पौधा नहीं लगाना चाहिए। इस प्रकार के पौधों से घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और परिवार में कलह-क्लेश बढ़ने लगता है।

मेहंदी

मेहंदी के पौधे को तो शुभ माना जाता है। अधिकतर शुभ कार्यों में इसका प्रयोग किया जाता है, मगर वास्तु के मुताबिक घर पर मेहंदी का पौधा होना अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है और ये पौधा जिस घर में होता है, वहां नेगेटिव एनर्जी का संचार बढ़ने लगता है।

बोनसाई

माना जाता है कि घर में बोनसाई का पौधा नहीं रखना चाहिए। वास्तु मान्यता के अनुसार तो यह पौधा परिवार के सदस्यों की तरक्की में रुकावट पैदा कर सकता है। इस कारण इस पौधे को घर के भीतर लगाना तो बिल्कुल भी सही नहीं है।

सूखे हुए पौधे

 

अगर घर में लगा कोई पौधा सूख रहा है या मुरझा रहा है तो इसे एक अशुभ संकेत माना जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जब घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा होती है तब घर का पौधा सूखने लगता है। इस कारण ऐसी स्थिति में इन पौधों को घर से बाहर कर देना चाहिए।

Exit mobile version