Home एस्ट्रो शनिवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! कुंभ को नौकरी, मीन...

शनिवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! कुंभ को नौकरी, मीन को धन लाभ; जानें सभी 12 राशियों का हाल

28 नवंबर 2026 का राशिफल: शनिवार को शुक्ल योग से कुंभ को MNC जॉब, मीन को धन लाभ और कर्क को नया प्रोजेक्ट मिलने के संकेत। जानें सभी 12 राशियों का भविष्य।

Rashifal

Rashifal 28 November 2026: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन कई राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस संयोग से कुछ लोगों को करियर और कारोबार में लाभ मिल सकता है। कुंभ राशि के इंजीनियरिंग छात्रों को MNC से नौकरी का ईमेल मिल सकता है, जबकि मीन राशि वालों को अचानक धन लाभ होने के योग हैं। कर्क राशि के जातकों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। वहीं वृश्चिक राशि वालों को अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का हाल।

28 नवंबर का पंचांग: शुक्ल योग और पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग

शनिवार को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि देर रात 3:59 बजे तक रहेगी। पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 12:51 बजे तक रहेगा, इसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। शुक्ल योग रात 8:17 बजे तक प्रभावी रहेगा। शनिवार को शनिदेव और हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।

मेष राशि: पुराने काम पूरे होने से मिलेगी राहत

मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनेगी। नया काम शुरू करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है।

वृषभ राशि: कार्यस्थल पर मिलेगा सहयोग, खास व्यक्ति से होगी मुलाकात

वृषभ राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है। शाम को किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

मिथुन राशि: विरोधियों की बातों को न दें ज्यादा महत्व

मिथुन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। विरोधी आपके बारे में गलत बातें फैला सकते हैं, इसलिए उनकी बातों पर ध्यान न दें। कारोबार में निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें।

कर्क राशि: ऑफिस में मिलेगा नया प्रोजेक्ट, बढ़ेगा मान-सम्मान

कर्क राशि के जातकों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके काम से मान-सम्मान बढ़ सकता है। परिवार में संतान की ओर से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।

सिंह राशि: बेकरी कारोबार में बढ़ सकता है मुनाफा

सिंह राशि वालों का दिन शानदार रह सकता है। बेकरी कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिल सकता है। नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

कन्या राशि: सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी दिलचस्पी

कन्या राशि के जातक किसी जरूरी मामले में निर्णय ले सकते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार करने वाली महिलाओं को अधिक व्यस्तता रह सकती है। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखें।

तुला राशि: संगीत से जुड़े लोगों को फिल्म इंडस्ट्री से मिल सकता है ऑफर

तुला राशि वालों के लिए दिन खुशियां लेकर आ सकता है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा। संगीत के क्षेत्र में काम करने वालों को फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर मिलने की संभावना है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

वृश्चिक राशि: मेडिकल कारोबार में होगा फायदा, बोलने से पहले सोचें

वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। मेडिकल स्टोर संचालकों को अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाओं की सराहना होगी। हालांकि बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

धनु राशि: बेवजह की चिंता से बचें, परिवार से मिलेगी खुशखबरी

धनु राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बेवजह की गतिविधियों और गलत कामों से दूर रहें। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मकर राशि: आर्थिक फैसलों में मिलेगी मदद, कारोबार बढ़ाने के बनेंगे नए रास्ते

मकर राशि के जातक कारोबार बढ़ाने की नई योजनाएं बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण फैसले लेने का अवसर मिलेगा। पिता और परिवार के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कुंभ राशि: इंजीनियरिंग छात्रों को MNC से आ सकता है नौकरी का ईमेल

कुंभ राशि वालों के लिए दिन करियर के लिहाज से खास रह सकता है। इंजीनियरिंग के छात्रों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी का ईमेल मिल सकता है। कारोबारियों को मार्केटिंग से फायदा होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मीन राशि: अचानक धन लाभ से खिलेगा चेहरा, तरक्की के मिलेंगे नए मौके

मीन राशि के जातकों के लिए शनिवार शुभ रह सकता है। पुराने काम पूरे होने से लाभ मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। नौकरी और कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। धैर्य के साथ आगे बढ़ें।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro: करियर पर सबसे ज्यादा फोकस करते हैं इस माह में जन्मे लोग, जाने इनका स्वभाव

Exit mobile version