Sunday, December 21, 2025

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मीन राशि में बुध ने किया गोचर, बन रहा बेहद शुभ योग, इन राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान

Trigrahi Yog: आज मंगलवार 9 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। ज्योतिष शास्त्र के लिए भी आज का दिन बहुत ही अहम माना गया है। क्योंकि आज ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह रात 9:30 पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से शुक्रवार सूर्य देव विराजमान है बुध ग्रह के गोचर से इस राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इस योग के निर्माण से इन तीन राशि के जातकों को भरपूर लाभ होगा।

कर्क राशि

नौकरी पैसा लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। धन लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और माता-पिता के साथ समय बिताए और कहीं एक साथ बाहर घूमने लेकर जाएं। कर्क राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको मनचाही कंपनी में जॉब ऑफर हो सकती है। कार्य में आ रही बांधए दूर होगी और सफलता हासिल होगी।

मकर राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपकी राशि को इस दौरान बहुत ही लाभ होगा। पारिवारिक संबंधों में मिठास आएगी। भाई बहनों को सपोर्ट करें। जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनके लिए रिश्ते आ सकते हैं। वैवाहिक लोगों के जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर होजाएगी। इस दौरान आप कहीं विदेशी यात्रा पर जा सकते हैं। अगर आप बिजनेस चालू करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है।

मिथुन राशि

नौकरी कर रहे लोगों के काम की काफी तारीफ होगी। बाॅस आपसे खुश होकर आपका इंक्रीमेंट कर सकते हैं। आय के नए सोर्स बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। व्यापारियों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग काफी फायदेमंद साबित होगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-मन को अशांत कर सकती है घर के मंदिर में रखी ये चीजें, आए दिन होंगे लड़ाई- झगड़े

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img