मन को अशांत कर सकती है घर के मंदिर में रखी ये चीजें, आए दिन होंगे लड़ाई- झगड़े

पूजा घर में कुछ ऐसी चीज हैं जिनको तुरंत ही हटा देना चाहिए नहीं तो आपका मन अशांत रहेगा और आए दिन लड़ाई झगड़े होते रहेंगे। आईए जानते हैं की पूजा घर में कौन-कौन सी चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।

177
Temple Vastu Tips

Temple Vastu Tips: हिंदू धर्म में सभी के घर में पूजा घर होता है जिसे हम पूजा स्थल भी कर सकते हैं। लोग घर में ही मंदिर बनवेट हैं और भगवान की पूजा अर्चना करते हैं। घर में पूजा अर्चना करने से मन भी शांत रहता है। वही वास्तु शास्त्र में पूजा करने के सही नियम बताए गए हैं। पूजा घर में कुछ ऐसी चीज हैं जिनको तुरंत ही हटा देना चाहिए नहीं तो आपका मन अशांत रहेगा और आए दिन लड़ाई झगड़े होते रहेंगे। आईए जानते हैं की पूजा घर में कौन-कौन सी चीजें भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।

भूलकर भी पूजा घर में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें

पूजा घर में कभी भी पूर्वजों या पितरों की फोटो नहीं लगानी चाहिए। घर में पितरों की फोटो हमेशा दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए। पूजा घर में पितरों की फोटो लगाने से भगवान रुष्ट हो जाते हैं।

-वास्तु शास्त्र के अनुसार रोजाना मंदिर की साफ सफाई की जानी चाहिए और मंदिर में चढ़ाए फूलों को कभी भी मंदिर में नहीं छोड़ना चाहिए।

-पूजा घर में कभी भी कटी- फटी टूटी-फूटी मूर्ति नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो आपके घर में हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहेंगे। नकारात्मक ऊर्जा आपके घर में वास कर सकती है।

-पूजा घर में कभी भी खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए इसके साथ ही किसी भी भगवान की मूर्ति उनके रौद्र रूप में स्थापित नहीं करनी चाहिए।

-कभी भी पूजा घर में एक से ज्यादा शंख नहीं होने चाहिए। मंदिर में कोई छोटा तो कोई बड़ा शंकर रख लेते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार गलत माना जाता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-500 साल बाद सूर्य ग्रहण पर बनने जा रहा दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों को होगा जबरदस्त मुनाफा