Friday, January 2, 2026

6 महीने के लिए उत्तरायण होने जा रहे सूर्य देव, मकर संक्रांति पर घर में ही जरूर करें ये काम

Makar Sakranti 2025: मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव से जुड़ा होता है। मकर संक्रांति पर सूर्य देव मकर राशि में गोचर करते हैं। इसी दिन सूर्य देव धन से निकाल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तभी मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का महत्व बताया गया है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जा रही है। मकर संक्रांति पर दान करना बहुत ही विशेष माना गया हैं।

6 महीने के लिए उत्तरायण होने जा रहे हैं सूर्य

मकर संक्रांति के दिन ही सूर्य देव उत्तरायण हो जाते हैं और वह अगले 6 महीने के लिए उत्तरायण रहते हैं। इसके साथ ही मकर संक्रांति पर खरमास की समाप्ति हो जाती है सभी शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान और उसके बाद दान करने का बहुत महत्व होता है इस बार स्नान और दान का शुभ मुहूर्त सुबह 9:03 से शुरू होकर रात के 10:48 तक रहेगा। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव उत्तरायण हो जाएंगे इसके बाद अगले 6 महीने तक वह उत्तरायण दिशा में ही रहेंगे।

घर पर जरूर कर ले ये काम

मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का बहुत ही महत्व बताया गया है। अगर आप बाहर जाकर प्रयागराज ,हरिद्वार, कुरुक्षेत्र सहित पवित्र स्थान पर स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो आप घर पर ही इन सभी पवित्र नदी का जल बाल्टी में डालकर स्नान कर सकते हैं। ऐसा करने से भी नदी के स्नान के बराबर पूण्य मिलता है ‌ स्नान के पश्चात जरूरतमंदों को तिल, मूंगफली, अनाज और गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इसके साथ गर्म वस्त्रो का भी दान करना बहुत ही विशेष माना जाता है ‌

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-शनिदेव को बहुत प्रिय है ये तीन राशियां, हमेशा रहते हैं मेहरबान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img