Sunday, November 16, 2025

शनिदेव को बहुत प्रिय है ये तीन राशियां, हमेशा रहते हैं मेहरबान

Shani Dev Favourite Zodiac: शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है शनि देव सभी नवग्रह में से सबसे निष्ठुर ग्रह माने जाते हैं। शनि देव अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से पालन करते हैं और व्यक्ति के कर्मों के अनुसार बिना किसी भेदभाव के उचित फल प्रदान करते हैं। कुछ राशियां शनिदेव की बहुत प्रिय राशियां मानी जाती हैं इन पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है। वे उनकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं और रास्ते में किसी बाधा को नहीं आने देते हैं। लिए आगे आर्टिकल में जानते हैं कि शनिदेव की कौन-कौन सी प्रिया राशियां हैं।

कौन-कौन सी है शनि देव की प्रिय राशियां

धनु राशि: यह राशि शनि देव की सबसे प्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक के रक्षक स्वयं शनिदेव होते हैं वह ढाल बनाकर उन्हें हर विपत्तियों से बचाते हैं। शनि कृपा से उनकी सेहत भी अच्छी रहती है और जीवन के सारे सुखों का उपभोग करते हैं। जरूरतमंद लोगों को दान कर पूण्य लाभ कमाते हैं।

तुला राशि: कहते हैं की तुला राशि के जातकों पर शनि का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। उन्हें जीवन में कभी भी किसी तरह के अभाव का सामना नहीं करना पड़ता है। चाहे नौकरी हो या कारोबार में हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। नियमित रूप से शनि की पूजा करने से उनके मार्ग में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

मकर राशि: इस राशि के जातकों पर शनि देव की हमेशा कृपा दृष्टि बनी रहती है। शनि के आशीर्वाद से वे जो भी कार्य शुरू करते हैं उसमें सफलता हासिल करते हैं। मकर राशि वालों को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। शनि कृपा से उनका समाज में काफी मान- सम्मान होता है। वे कर्ज के भवर में नहीं डूबते। स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-सपने में सांप का दिखना माना जाता है शुभ या अशुभ? जाने मिलते हैं कैसे संकेत

Hot this week

ट्रेन की खिड़की से बाहर लटकता बच्चे को पेशाब कराने लगा शख्स, फिर अचानक….

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से फैल रहा है,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img