सपने में सांप का दिखना माना जाता है शुभ या अशुभ? जाने मिलते हैं कैसे संकेत

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में सफेद रंग का सांप नजर आता है तो बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपको निकट भविष्य में अच्छी सूचना मिलने वाली है।

85
snake in dream

Swapna Shastra: रात में सोते हुए सभी लोग सपने देखते हैं। उसमें कैसे सपने दिखाई देते हैं और कैसे नहीं इसमें हमारा कोई वश नहीं होता है। कुछ सपने हम सुबह उठकर भूल जाते हैं तो कुछ सपने हम याद रखते हैं। कई बार सपने में हम सांप देख लेते हैं। कई बार लोग सोचते हैं कि सांप का दिखना शुभ माना जाता है या शुभ। तो आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि सब के दिखने के कौन-कौन से संकेत मिलते हैं।

सांप का दिखाना माना जाता है शुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में सफेद रंग का सांप नजर आता है तो बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपको निकट भविष्य में अच्छी सूचना मिलने वाली है। किसी सपने में सांप को शिवलिंग में लिपटा देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आप पर भोलेनाथ की कृपा बरसने वाली है।

इस तरह सांप का दिखना होता है अशुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में खुद को डसते हुए सांप देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि बुरा वक्त शुरू होने वाला है। इसका अर्थ होता है कि आप निकट भविष्य में किसी संकट में पड़ने वाले हैं। सपने में सांप के दांत देखना भी अशुभ माना जाता है। भविष्य के खतरों का एहसास होने के संकेत मिलते हैं।

सपने में सांप को डराते हुए देखना

अगर आप सपने में सांप को डराते हुए देखते हैं तो बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आप अपने विरोधियों पर विजय पाएंगे। यदि आपको सपने में रंग-बिरंगे सांप नजर आते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में कई अहम बदलाव होने वाले हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-बुध की राशि में प्रवेश करने जा रहे वक्री मंगल, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन