Monday, February 9, 2026

हो जाएं सावधान! पापी ग्रह केतु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों के जीवन पर पड़ेगा बहुत बुरा प्रभाव

Ketu Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु और केतु को पापी ग्रह माना जाता है। राहु केतु निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं जिसका बहुत ही अशुभ प्रभाव पड़ता है। अगर आपकी कुंडली में राहु- केतु ग्रह बहुत अशुभ स्थिति में हैं तो आपको कष्ट देंगे। राहु- केतु की छाया पड़ना ही बहुत हानिकारक माना जाता है। आज 26 जून 2023 की शाम को केतु ग्रह चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशि के जातकों पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान केतु आप को खासा नुकसान भी करवा सकते हैं। आज से इन लोगों को बहुत ही सतर्क रहना होगा।

मकर राशि

केतु का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही हानिकारक होगा। आपको बहुत ज्यादा चिड़चिड़ापन महसूस होगा जो भी काम करेंगे उसमें बाधाएं आएंगी। पिता और संतान के रिश्ते में समस्या आ सकती है। घर में बेवजह का लड़ाई झगड़ा उत्पन्न होगा।

मीन राशि

इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखना होगा वाहन आदि सावधानी से चलाएं क्योंकि आपको चोट लगने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। मीन राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही कष्ट दाई रहेगा।

कर्क राशि

माता-पिता की सेहत खराब हो सकती है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें प्रॉपर्टी संबंधित निर्णय लेने से बचें। बेवजह के खर्चे होंगे नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। मानसिक तनाव भी झेलना पड़ेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-जुलाई के पहले सप्ताह में खुल जाएगी इन लोगों की किस्मत! ये 3 बड़े ग्रह बरसाएंगे पैसा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img