Thursday, November 20, 2025

मौनी अमावस्या पर बनने जा रहा सर्वार्थ सिद्ध योग, इन लोगों को मिलेंगे बेहद शुभ फल

Mauni Amavasya 2024: माघ महीने में मौनी अमावस्या आती है इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। मौनी अमावस्या के दिन व्रत बिना बोले रखा जाता है इसीलिए इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है इस बार मौनी अमावस्या 9 फरवरी तारीख को मनाई जा रही है। पंचांग की माने तो मांग महीने की शुरुआत 9 फरवरी की सुबह 8:02 से शुरू होगा और जो 10 फरवरी की सुबह 4:28 तक रहेगा यही वजह है कि मौनी अमावस्या 9 फरवरी यानी कि शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या पर बहुत ही शुभ संयोग का निर्माण होने जा रहा है। साल 2024 में मौनी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 7:05 से रात 11:29 तक रहेगा। इस शुभ संयोग के दौरान व्यक्ति जो भी कार्य करेगा उसे ढेर सारा फल मिलेगा।

क्या करें मौनी अमावस्या के दिन

मौनी अमावस्या के दिन सुबह-सुबह गंगा स्नान करनी चाहिए इसके बाद तिल, आंवला और वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है मौनी अमावस्या के दिन शांत रहना बहुत ही जरूरी होता है। मान्यता है इस दिन गंगा स्नान से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और सारे पापों से छुटकारा मिलता है।

पितृ दोष से भी मिलता है छुटकारा

हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या के दिन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन व्रत रखने से सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है और पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है। इतना ही नहीं व्रत रखने से व्यक्ति को कालसर्प दोष से भी छुटकारा मिलता है। जो भी व्यक्ति मौनी अमावस्या के दिन दान पूर्ण करता है उसको दोगुना फल मिलता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro: करियर पर सबसे ज्यादा फोकस करते हैं इस माह में जन्मे लोग, जाने इनका स्वभाव

Hot this week

आंध्र प्रदेश में नक्सलियों का सफाया: हिडमा के बाद सात और ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img