नए साल पर घर में लगाएं ये 5 पौधे, माने जाते हैं बहुत शुभ

5 Lucky Plant For 2025: एक हफ्ते के बाद नया साल शुरू होने वाला है। साल 2025 के लिए लोगों ने नई-नई उम्मीदें लगाई है। हर इंसान चाहता है उसके लिए नया साल धन-दौलत और सुख -समृद्धि से भरा हो। नए साल पर कुछ पौधे लगाना भी बहुत शुभ माना गया है। कहां जाता है नए साल की शुरुआत में कुछ चीजों को घर लाने से पूरा साल खुशहाल रहता है। इसीलिए ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जो नए साल पर लगाने से आपकी किस्मत चमक सकती है।

घर में लगे ये पांच पौधे

मनी प्लांट- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नए साल पर घर में मनी प्लांट को लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। मनी प्लांट का पौधा सुख समृद्धि और बरकत के लिए खास माना जाता है। मनी प्लांट को घर के आग्नेय कोण में लगाना चाहिए। इसके अलावा इस घर की दक्षिण पूर्व दिशा में भी लगाना शुभ माना जाता है।

तुलसी का पौधा- नए साल पर घर में तुलसी के पौधे को भी लगाना शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र और पूजनीय माना गया है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है।

जेड प्लांट- वास्तु शास्त्र के अनुसार जेड प्लांट सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है। इसीलिए इस पौधे को नए साल में घर में लगाना बहुत ही शुभ माना गया है।

श्वेतार्क- वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। इसके अलावा यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को भी नष्ट करने में सहायक है।

शमी का पौधा- इस पौधे को भी घर में लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। नए साल की शुरुआत में घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए। यह पौधा देवी देवताओं को भी बहुत पसंद है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-राहु दोष से छुटकारा दिलाएगा ये चमत्कारी रत्न,ऐशो-आराम की जिंदगी जिएंगे लोग

Hot this week

योगी के लिए ऐसी दीवानगी! 301 लीटर की भारी-भरकम कांवड़ लेकर निकला शिव भक्त

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान...

वीडियो हटाने के बाद मोदी सरकार के आगे झुका Meta! निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की…

सोशल मीडिया कंपनी Meta द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Instagram के बाद अब Snapchat पर सरकार की एंट्री, जानिए क्या है पूरा प्लान

भारत सरकार का विदेश मंत्रालय अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img