13 चौके और 20 छक्के… इस भारतीय बल्लेबाज ने जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, रच दिया इतिहास

Sameer Rizvi: भारतीय क्रिकेट टीम एक तरफ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है तो दूसरी तरफ घरेलू क्रिकेट में विजय हजारे ट्रॉफी के टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है। विजय हजारे ट्रॉफी का टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जा रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी के टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के इस युवा बल्लेबाज ने इतिहास रच दिया है। 21 साल के इस भारतीय बल्लेबाज ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कप्तानी करते हुए समीर रिजवी ने मुंबई के खिलाफ मैच में ऐतिहासिक पारी खेली है। समीर रिजवी ने 97 गेंद में 201 रन की पारी खेली है। समीर रिजवी ने इस पारी के दौरान 13 चौके और 20 छक्के लगाए हैं समीर रिजवी की विस्फोटक पारी ने सभी का दिल जीत लिया है।

21 साल की उम्र में ही बनाया रिकॉर्ड

समीर रिजवी आईपीएल 2024 में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे। युवा भारतीय बल्लेबाज समीर रिजवी ने 21 साल की उम्र में भारत के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। समीर रिजवी सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। समीर रिजवी भारत के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

Hot this week

योगी के लिए ऐसी दीवानगी! 301 लीटर की भारी-भरकम कांवड़ लेकर निकला शिव भक्त

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान...

वीडियो हटाने के बाद मोदी सरकार के आगे झुका Meta! निशिकांत दुबे बोले- यह कानून की…

सोशल मीडिया कंपनी Meta द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

Instagram के बाद अब Snapchat पर सरकार की एंट्री, जानिए क्या है पूरा प्लान

भारत सरकार का विदेश मंत्रालय अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img