Friday, January 23, 2026

मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं मंगल ग्रह, इन तीन राशि वालों को मिलेगी अपार सफलता

Chaturghi yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई गृह 2 दिन में राशि बदल लेते हैं तो कोई ग्रह राशि परिवर्तन में साल भर लगा देते हैं। किसी के चलते मंगल ग्रह भी अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह को पराक्रम, साहस और ऊर्जा का कारक माना जाता है। 23 अप्रैल को ग्रहो के सेनापति मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में राहु, बुध ,शुक्र विराजमान पहले से ही हैं। यह चतुर्ग्रही योग कुछ राशियों को जबर्दस्त फायदा दिलाएगा और धन संपदा में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि

आपके अटके हुए सभी काम पूरे होंगे धन लाभ होगा परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इस दौरान आपको धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों के पद में बढ़ोतरी हो सकती है इसके साथ सैलरी बढ़ाई जा सकती है।

मिथुन राशि

नई डील्स फाइनल की जा सकती है जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको कोई शुभ समाचार 23 अप्रैल के बाद मिल सकती है। धनलाभ के नए सोर्स बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मीन राशि में बनने वाले चतुर्ग्रही योग मिथुन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा।

धनु राशि

परिवार के साथ समय अच्छा बिताने का मौका मिलेगा। जीवन साथी के साथ विवाद खत्म हो सकता है। अगर आप कोई नई गाड़ी या संपत्ति खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे जो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम दे सकते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-मन को अशांत कर सकती है घर के मंदिर में रखी ये चीजें, आए दिन होंगे लड़ाई- झगड़े

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img