मलमास में बनने जा रहा महाभयंकर ‘खप्पर योग’, इन लोगों के शुरू हो जाएंगे बुरे दिन!

दूसरे चरण में 5 बुधवार, 5 बृहस्पति के साथ शुक्रवार शनि वक्री होने से खप्पर योग का निर्माण होने जा रहा है। यह बहुत ही अशुभ योग माना जाता है इसके प्रभाव से कई राशि के जातकों की जिंदगी में भूचाल आएगा।

830
Malmas in 2023

Malmas 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मलमास का महीना बहुत ही पुनीत माना जाता हैं। 18 जुलाई से मल मास की शुरुआत हो चुकी है इसका समापन 16 अगस्त को होगा। इस बार सावन के 2 महीने पड़ रहे हैं क्योंकि एक महीना मलमास का है। पहला सावन मास 4 जुलाई से 1 अगस्त तक होगा। द्वितीय चरण का सावन 2 अगस्त से शुरू होगा और इसका समापन 31 अगस्त को होगा। वहीं दूसरे चरण में 5 बुधवार, 5 बृहस्पति के साथ शुक्रवार शनि वक्री होने से खप्पर योग का निर्माण होने जा रहा है। यह बहुत ही अशुभ योग माना जाता है इसके प्रभाव से कई राशि के जातकों की जिंदगी में भूचाल आएगा।

मिथुन: जीवन साथी के साथ किसी तरह का विवाद हो सकता है। मलमास में निवेश करने से बचें क्योंकि धन हानि होने की आशंका है। आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इस समय फैसला सोच समझ कर ले।

कन्या: खप्पर योग कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही अशुभ साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ विवाद हो सकता है इसीलिए वाणी पर काबू रखें। इस दौरान संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है।

कर्क: इस दौरान आपको गुस्सा बहुत आएगा थोड़ा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपको जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। बच्चों की सेहत खराब हो सकती है जिससे मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं।

मीन: कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा नहीं है। आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से आपको सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक: सेहत खराब होने की आशंका है। सरकारी नियमों को तोड़ने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। खप्पर योग वृश्चिक राशि वालों के लिए परेशानियां खड़ी करेगा। इस दौरान आपको बहुत ही सावधान रहने की आवश्यकता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-हो जाएं सावधान! फूटी कौड़ी को मोहताज हो जाएंगे ये लोग, इस राशि में वक्री होने जा रहे शुक्र