Vastu Dosh: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही विशेष माना जाता है। घर में वास्तु दोष लगा बहुत ही अशुभ माना जाता है जिन घरों में वास्तु दोष लगा होता है उनके घरों में कभी भी बरकत नहीं होती और हमेशा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी हम वास्तु दोष के बारे में जान नहीं पाते हैं तो आईए जानते हैं की वस्तुदोष लगने के संकेत क्या होते हैं।
वास्तु दोष लगने के संकेत
-जिन घरों में वास्तु दोष प्रवेश कर जाते हैं वहां के सदस्यों को कड़ी मेहनत करने के बाद भी साधारण फल नहीं मिलता है। जीवन जीने वाले व्यक्तियों के मन में नकारात्मक विचार आता रहता है हमेशा व्यक्ति गलत चीजों के बारे में सोचता रहता है।
-जिन घरों में वास्तु दोष पाए जाते हैं उसे घर में रहने वाले लोग मानसिक तनाव में रहते हैं। घर के अंदर रहने वाले सदस्यों के बीच लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। परिवार के बीच छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव होने लगता है। अगर यह घटनाएं हो रही है तो सबसे पहले वास्तु दोष निवारण का उपाय करें।
-वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिस घर में लोग लगातार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं ऐसे घर में वास्तु का दोष होता है। इसके अलावा बेवजह के खर्च न चाहते हुए भी करना पड़ता है तो समझ लीजिए आपके घर में वास्तु दोष लगा है। अगर आपके घर का कोई भी सदस्य बीमार रह रहा है तो समझ लीजिए आपके घर में वास्तु दोष है।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
इसे भी पढें-Guru Gochar: गुरु की नवम दृष्टि इन राशि वालों के लिए रहेगी बहुत लाभदायक, चांदी की तरह चमकेगी किस्मत