Saturday, November 15, 2025

मुश्किल से मुश्किल आसान हो जाएगा काम, शनिवार की रात चुपके से कर लें ये अचूक टोटके

Shaniwar Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है शनि देव हर इंसान को उसके कर्मों के अनुसार ही फल देते हैं। शनि देव जिस पर प्रसन्न होते हैं उसकी किस्मत चमकाने में देर नहीं लगाते हैं। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में शनिवार के कुछ उपाय बताए गए हैं जिनको करने से आपके मुश्किल से मुश्किल काम आसान हो जाएंगे। शनि के यह उपाय जातक को धनवान सफल और सुखी बनाते हैं। जिस जातक परेशान की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है उनसे भी राहत मिल जाती है।

शनिवार के अचूक उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार की रात को कुछ ऐसे उपाय हैं जिनको करने से आपके सभी बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।

-शनिवार को चीटियों का आता डालना या मछलियों को दाना खिलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके करियर में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं नए मौके मिलने लगते हैं।

-शनिवार की रात को अनार की कलम से रक्त चंदन से किसी भोजपत्र पर ‘ॐ ह्लीं’ मंत्र लिखा इसके साथ ही पूजा करें। ऐसा करने से आपकी बुद्धि में विकास होता है।

-शनिवार के दिन काले कुत्ते, काली गाय को रोटी खिलाने से आपके सभी बिगड़े हुए काम बना देते हैं। तरक्की में आ रही बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं।

-शनिवार की सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें फिर उसके साथ बार परिक्रमा करें। शनिवार की रात पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीप जलाएं।

-शनिवार के दिन सफाई कर्मचारियों को दान दे असहाय गरीब और जरूरतमंदों को दान दें भोजन कराएं।

-शनि कष्टो से बचने के लिए काले घोड़े की नाल या फिर नाव की कील से बनी अंगूठी को मध्यमा उंगली में शनिवार को सूर्यास्त के समय धारण करें। शनि के प्रकोप से छुटकारा मिल जाएगा।

शनिवार के दिन शनि ग्रह से संबंधित चीजे जैसे लोहा, तेल, तिल के बीज, साबुन, उड़द ,दाल ,कपड़े का दान करना चाहिए।

Read More-अगर गलती से खंडित हो जाए हरतालिका तीज व्रत, तो कर ले ये उपाय,प्रसन्न होंगी मां गौरी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img